शी जिनपिंग लौटे चीन, जाते-जाते ट्रंप ने किस मामले में दी चेतावनी? 3 दिन में कोई बड़ी डील भी नहीं हुई

शी जिनपिंग लौटे चीन, जाते-जाते ट्रंप ने किस मामले में दी चेतावनी? 3 दिन में कोई बड़ी डील भी नहीं हुई


होमदुनियाचीन

जिनपिंग लौटे चीन, ट्रंप ने किस मामले में दी चेतावनी? कोई बड़ी डील नहीं हुई

Last Updated:

China-US Relations: शी जिनपिंग की तीन दिन की अमेरिका यात्रा खत्म हो गई है. ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच यूक्रेन, ताइवान और एआई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. लेकिन मीटिंग के दौरान ट्रंप ने चीन को ईरान की सीधे या परोक्ष मदद करने के खिलाफ चेतावनी भी दी. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक चीन ने ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मामले पर शी जिनपिंग को चेतावनी दी.

Xi Jinping-Trump Meeting: शी जिनपिंग की तीन दिन की अमेरिका यात्रा खत्म हो गई है. शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति वॉशिंगटन से रवाना हो गए. यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच व्यापार, ईरान, यूक्रेन, ताइवान और एआई जैसे कई बड़े मुद्दों पर बातचीत हुई. दोनों देशों ने व्यापार तनाव कम रखने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई, जबकि कुछ मुद्दों पर मतभेद बने रहे. शी जिनपिंग के रवाना होते ही ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर दोनों नेताओं की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में ट्रंप और जिनपिंग साथ खड़े हैं, जबकि पीछे मेलानिया ट्रंप और पेंग लियुआन नजर आ रही हैं. तस्वीर पर ‘America is back’ लिखा था. इतना ही नहीं ट्रंप की ओर से ईरान के मुद्दे पर सख्त चेतावनी दी गई.

ट्रंप-जिनपिंग के बीच ईरान पर भी हुई बात

इस यात्रा के दौरान ईरान का मुद्दा भी अहम रहा. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग को ईरान की मदद को लेकर चेतावनी दी. अमेरिका के चीन में राजदूत डेविड पर्ड्यू के मुताबिक ट्रंप ने जिनपिंग से साफ कहा कि ईरान को सीधे या परोक्ष रूप से मदद देना अमेरिका को स्वीकार नहीं होगा. पर्ड्यू ने बताया कि चीन की ओर से अमेरिका को भरोसा दिलाया गया कि वह ईरान को इस तरह की मदद नहीं देगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका में ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं कि चीन से ईरान को हथियार और सैन्य मदद मिल सकती है. साथ ही ईरान पर लगे प्रतिबंधों से बचने के लिए चीन के जरिए तेल बेचने की कोशिशों की भी खबरें आई हैं. ट्रंप और जिनपिंग ने अपनी बैठक में ईरान युद्ध पर भी चर्चा की. हालांकि दोनों नेताओं ने इस बातचीत की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की.

होर्मुज पर भी चीन की नजर

ईरान का मुद्दा इसलिए भी अहम है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य का संकट लगातार बना हुआ है. चीन पश्चिम एशिया से बड़े पैमाने पर तेल खरीदता है और होर्मुज से तेल की आवाजाही प्रभावित होने का सीधा असर उसकी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक जिनपिंग ने अमेरिका और ईरान से बातचीत की मेज पर लौटने और जून में बने समझौते के ढांचे के आधार पर आगे बढ़ने की बात कही है.

व्यापार में राहत, लेकिन बड़ी डील नहीं

ट्रंप और जिनपिंग की बैठक का सबसे बड़ा ठोस नतीजा व्यापार के मोर्चे पर सामने आया. दोनों देशों ने पहले से चल रहे व्यापार युद्धविराम को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए. हालांकि यह कोई बड़ी नई व्यापार संधि नहीं थी. ट्रंप ने बैठक के बाद कहा कि दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर अच्छी प्रगति हुई है. उन्होंने खास तौर पर अमेरिकी किसानों को फायदा मिलने की बात कही.



Source link