‘शानदार सालों के लिए शुक्रिया’, चंकी पांडे के बर्थडे पर पत्नी भावना का रोमांटिक अंदाज वायरल, शेयर की PHOTOS

‘शानदार सालों के लिए शुक्रिया’, चंकी पांडे के बर्थडे पर पत्नी भावना का रोमांटिक अंदाज वायरल, शेयर की PHOTOS


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास दिन पर उनकी पत्नी भावना पांडे ने सोशल मीडिया पर प्यार भरी पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है. भावना ने चंकी के साथ बिताए सालों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में विश किया और साथ रहने के इन खूबसूरत वर्षों के लिए शुक्रिया भी कहा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हो रही फोटो

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी भावना पांडे ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. भावना ने चंकी के साथ बिताए पुराने और खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें शेयर कीं और अपने पति के लिए खास मैसेज भी लिखा.

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास दिन पर उनकी पत्नी भावना पांडे ने सोशल मीडिया पर प्यार भरी पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है. भावना ने चंकी के साथ बिताए सालों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में विश किया और साथ रहने के इन खूबसूरत वर्षों के लिए शुक्रिया भी कहा.

चंकी पांडे की पोस्ट वायरल

चंकी पांडे की पत्नी भावना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चंकी के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों में दोनों के साथ बिताए कई सालों की झलक देखने को मिली. पोस्ट के साथ भावना ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, चंक्स. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. इन सभी शानदार वर्षों के लिए आपका धन्यवाद.भावना की पोस्ट सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रही है. उनकी पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी चंकी पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. फिल्ममेकर फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा, “चंक्स हैप्पी बर्थडे.” वहीं रिद्धिमा कपूर और महीप कपूर ने भी कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया.

View this post on Instagram

अनन्या ने भी पापा को किया विश

चंकी पांडे की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपने पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंकी की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे हैंडसम. लव यू पापा.” अनन्या की पोस्ट से साफ है कि पिता के साथ उनका रिश्ता काफी खास है. चंकी की छोटी बेटी राइसा पांडे ने भी अपने पिता की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “सबसे कूल डैड को जन्मदिन की बधाई.”

ऐसे शुरू हुई थी चंकी और भावना की लव स्टोरी

चंकी पांडे और भावना पांडे की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात साल 1996 में एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी. मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और कुछ समय बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. कुछ वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद चंकी और भावना ने 17 जनवरी 1998 को शादी कर ली. शादी के बाद दोनों दो बेटियों के माता-पिता बने. उनकी बड़ी बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड में एक्ट्रेस हैं, जबकि छोटी बेटी राइसा भी अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं.





Source link