मेरठ में मॉड्यूलर फर्नीचर कम बजट, कम जगह में बेहतर फिनिशिंग के साथ हो रहा तैयार, 5000 की कीमत होती है शहर

मेरठ में मॉड्यूलर फर्नीचर कम बजट, कम जगह में बेहतर फिनिशिंग के साथ हो रहा तैयार, 5000 की कीमत होती है शहर


Last Updated:

मेरठ में मॉड्यूलर होम्स के डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि मॉड्यूलर फर्नीचर कम बजट और कम जगह में बेहतर फिनिशिंग देते हैं. इनकी कीमत 5,000 रुपये से शुरू होती है. जो बजट के अनुकूल होने के साथ-साथ कम जगह में भी बेहतर फिनिशिंग देते हैं. उन्होंने कहा कि लोग इन फर्नीचर्स को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इनकी फिनिशिंग अच्छी रहती है. साथ ही चाहे किचन हो या घर की अलमारियां, ये फर्नीचर देखने में खूबसूरत लगते हैं. उन्होंने बताया कि अगर आप घर पर फर्नीचर से संबंधित कार्य कराने लगे तो उसमें काफी समय लगता है. जबकि यह फर्नीचर्स आपको एक-दो दिन में ही उपलब्ध हो जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

मेरठः बदलते दौर में देखने को मिल रहा है कि लोग अब सजावट पर भी विशेष फोकस करने लगे हैं. ऐसे में अगर आप भी अपना सपनों का घर बना रहे हैं. लेकिन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कम बजट और कम स्पेस में किस तरह से अपने घर में बेहतर फर्नीचर के माध्यम से फिनिशिंग कर सके. तो ऐसे सभी लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. लोकल 18 की टीम द्वारा बदलते ट्रेडिशनल दौर को देखते हुए मॉड्यूलर होम के डायरेक्टर विकास कुमार से खास बातचीत की.

बाजार में बढ़ती मॉड्यूलर फर्नीचर की मांग

MODULAR HOMES के डायरेक्टर विकास कुमार ने लोकल 18 से खास बातचीत में बताया कि बाजार में कई तरह के फर्नीचर उपलब्ध हैं. जो बजट के अनुकूल होने के साथ-साथ कम जगह में भी बेहतर फिनिशिंग देते हैं. उन्होंने कहा कि लोग इन फर्नीचर्स को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इनकी फिनिशिंग अच्छी रहती है. साथ ही चाहे किचन हो या घर की अलमारियां, ये फर्नीचर देखने में खूबसूरत लगते हैं. उन्होंने बताया कि अगर आप घर पर फर्नीचर से संबंधित कार्य कराने लगे तो उसमें काफी समय लगता है. जबकि यह फर्नीचर्स आपको एक-दो दिन में ही उपलब्ध हो जाते हैं.

घर के अनुसार तैयार हो जाता है फर्नीचर

उन्होंने बताया कि अक्सर महिलाएं अपनी रसोई को लेकर काफी चिंतित दिखाई देती है. ऐसे में घर की रसोई को अगर आप वर्तमान समय के ट्रेडिशनल हिसाब से तैयार करना चाहते हैं. यह फिनिशिंग फर्नीचर काफी अच्छे साबित होते हैं. क्योंकि रसोई के हिसाब से ही पूरा सेटअप तैयार किया जाता है. जिससे कि आपको रसोई में काम करने में भी दिक्कत ना हो साथ ही आपकी रसोई काफी खूबसूरत भी दिखाई दे. इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि एलइडी पैनल का डिजाइन भी काफी बेहतर रहता है. इसमें किसी भी प्रकार के कोई भी वायरिंग आपको दिखाई नहीं देती है. इसके पैनल में ही समाहित रहता है जहां आप एलईडी होम थिएटर एवं अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक लाइट एवं डिवाइस को लगा सकते हैं.

5 हजार से शुरू होती है कीमत

इसके साथ ही सौफे, मेज, मंदिर सहित अन्य प्रकार के फर्नीचर भी आपको काफी कम रेंज में उपलब्ध हो जाएंगे. वही अगर आप बच्चों के पढ़ने के लिए एक अच्छी अलमारी लेना चाहते हैं. तो उसकी कीमत भी ₹5000 से शुरू हो जाती है. जिस बजट के अनुसार आप खरीदारी करना चाहते हैं. वह खरीदारी कर सकते हैं. बताते चले कि वर्तमान समय में इन इन फर्नीचर्स की डिमांड काफी बढ़ गई है. क्योंकि यह लोगों के बजट में भी रहते हैं.



Source link