‘मिर्जापुर’ की तरह ‘पंचायत’ की फिल्म बनेगी? ‘प्रधान जी’ रघुबीर यादव बोले- ‘क्यों सीजन खराब करना?’

‘मिर्जापुर’ की तरह ‘पंचायत’ की फिल्म बनेगी? ‘प्रधान जी’ रघुबीर यादव बोले- ‘क्यों सीजन खराब करना?’


Last Updated:

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बाद अब दर्शकों की नजर दूसरी हिट वेब सीरीज पर है. फैंस जानना चाहते हैं कि कौन-सी कहानी अगली बार बड़े पर्दे का रुख कर सकती है. इसी बीच ‘पंचायत’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. सीरीज के चर्चित किरदार प्रधान पति को निभाने वाले रघुबीर यादव ने इस मुद्दे पर बात की है. एक्टर ने जो कहा, उससे कहानी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

Zoom

रघुबीर यादव ने ‘पंचायत’ की फिल्म बनने पर क्या कहा. वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की सिनेमाघरों में सफलता के बाद अब दूसरी पॉपुलर वेब सीरीज को बड़े पर्दे पर लाने की चर्चा तेज हो गई है. मिर्जापुर को बड़े पर्दे पर मिले प्यार के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ऐसे ही दूसरी हिट सीरीज भी बड़े पर्दे पर आ सकती हैं. इन चर्चाओं में ‘पंचायत’ का नाम सबसे ऊपर चल रहा है. हाल ही में ‘पंचायत’ में प्रधान पति यानी बृज भूषण दुबे का किरदार निभाने वाले रघुबीर यादव ने सीरीज के फिल्म वर्जन को लेकर अपनी राय रखी है. उन्होंने बताया कि ‘पंचायत’ के केस में ये पॉसिबल नहीं हैं.

अपने लंबे फिल्मी सफर में रघुबीर यादव ने ‘मैसी साहब’, ‘लगान’, ‘पीपली लाइव’, ‘न्यूटन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘कठल’ जैसी फिल्मों से अपनी अमिट छाप छोड़ी है. इसके अलावा, टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ में मुंगेरीलाल का उनका किरदार आज भी याद किया जाता है. हालांकि, ‘पंचायत’ में ‘प्रधान पति’ का किरदार निभाकर उन्होंने युवा पीढ़ी के दिलों में खास जगह बना ली है.

‘पंचायत’ फिल्म पर क्या बोले रघुबीर यादव?

हाल ही में वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में रघुबीर यादव ने ‘पंचायत’ की फिल्म बनने पर खुलकर बात की. रघुबीर यादव ने कहा कि वह खुद इस बारे में कुछ तय नहीं कर सकते. अगर लेखक फिल्म बनाने का फैसला लेते हैं तो वह उसमें काम जरूर करेंगे, लेकिन कहानी को लेकर दखल नहीं देंगे.उन्होंने कहा कि यह फैसला लेखकों का है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि लेखक के दिमाग में ‘पंचायत’ के कई और सीजन की कहानी पहले से मौजूद हो. ऐसे में सिर्फ फिल्म बनाने के लिए कहानी को छोटा करना सही नहीं होगा.

3 घंटे में गांव की जिंदगी समेटना मुश्किल

रघुबीर यादव ने ‘पंचायत’ की कहानी की प्रकृति को भी फिल्म बनाने में बड़ी चुनौती बताया. रघुबीर यादव ने कहा कि गांव की जिंदगी और ‘पंचायत’ की रफ्तार को 3 घंटे की फिल्म में समेटना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि राइटर के दिमाग में कई और सीजन का प्लान हो. वे बेवजह फिल्म बनाकर आने वाले सीजन्स क्यों खराब करेंगे? मैं गांवों में रहा हूं और जानता हूं कि वहां की जिंदगी को 3-4 घंटे में समेटना बहुत मुश्किल है. अगर आप शो के किसी भी किरदार की जिंदगी देखें… चाहे बनराकस हों, मंजू देवी या सचिव जी… तो 3 घंटे का समय उनके लिए कुछ भी नहीं है.’

ऐसे शुरू हुई थी ‘पंचायत’

द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित और चंदन कुमार द्वारा लिखित वेब सीरीज ‘पंचायत’ का पहला सीजन 2020 में प्राइम वीडियो पर आया था. इसकी कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और मजबूरी में फुलेरा गांव के पंचायत कार्यालय में सचिव की नौकरी स्वीकार करते हैं.अब तक इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं और मेकर्स ने इसके सीजन 5 की भी पुष्टि कर चुके हैं.



Source link