बिहार से गुजरात तक दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर-छपरा-सीवान इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का स्टॉपेज

बिहार से गुजरात तक दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर-छपरा-सीवान इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का स्टॉपेज


Last Updated:

Amrit Bharat Express: बिहार से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. बरौनी से भुज के बीच चलने वाली यह ट्रेन बिहार को सीधे गुजरात से जोड़ेगी. खास बात यह है कि ट्रेन का समस्तीपुर, छपरा और सीवान समेत कई स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा. करीब 2532 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों से होकर गुजरेगी.

Zoom

अमृत भारत एक्सप्रेस. (फोटो साभारः फेसबुक, Ministry of Railways, Government of India)

समस्तीपुरः बिहार से गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बरौनी और गुजरात के भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव समस्तीपुर में भी होगा. यानी समस्तीपुर और आसपास के यात्रियों को गुजरात जाने के लिए एक और सीधी ट्रेन मिल जाएगी. करीब 2532 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात को जोड़ेगी. लंबे रूट की इस ट्रेन से यात्रियों को कई बड़े शहरों तक पहुंचने का नया विकल्प मिलेगा.

ट्रेन नंबर 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी. वहीं ट्रेन नंबर 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी. भुज से यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी. वहीं बरौनी से भुज के लिए ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी.

समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी
इस ट्रेन के रूट में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ा गया है. इनमें समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं.

बिहार से गुजरात जाने वालों को बड़ा फायदा
अभी गुजरात की यात्रा करने वाले यात्रियों को कई बार ट्रेन के विकल्प और कनेक्टिविटी को लेकर परेशानी होती है. नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद उत्तर बिहार के यात्रियों को गुजरात जाने के लिए एक और सीधा विकल्प मिलेगा. समस्तीपुर में ठहराव होने से आसपास के जिलों के यात्रियों को भी इसका फायदा मिल सकता है. वहीं बिहार से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने वाली है.



Source link