पालक की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? उत्तराखंड की पहाड़ी कफली बनाएं, ऐसे तैयार होगी गाढ़ी और स्वादिष्ट ग्रेवी, जानिए रेसिपी

पालक की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? उत्तराखंड की पहाड़ी कफली बनाएं, ऐसे तैयार होगी गाढ़ी और स्वादिष्ट ग्रेवी, जानिए रेसिपी


Last Updated:

Pahadi Kafli Recipe: उत्तराखंड की पारंपरिक कफली पालक से बनने वाली स्वादिष्ट पहाड़ी डिश है. इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और देसी मसालों से स्वादिष्ट बेस तैयार किया जाता है. पालक को पकाने के बाद मथनी की मदद से मसलने पर इसका टेक्सचर अच्छा आता है. कफली की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए चावल के आटे का पतला घोल इस्तेमाल किया जाता है. सरसों के तेल और राई का तड़का इसके स्वाद को और खास बनाता है. तैयार कफली को गर्म चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पहाड़ी कफली रेसिपी: बनाएं उत्तराखंड की खास डिश (इमेज AI)

Pahadi Kafli Recipe: कभी-कभी घर के रोज के खाने में ऐसा स्वाद चाहिए होता है जो साधारण सामग्री से बने, लेकिन थाली में आते ही अलग महसूस हो, अगर आपको पालक की सब्जी पसंद है तो उत्तराखंड की पारंपरिक कफली एक बार जरूर ट्राई की जा सकती है. यह पहाड़ी डिश अपनी सादगी, देसी मसालों और गाढ़ी ग्रेवी के लिए जानी जाती है. इसमें ताजा पालक के साथ अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है.

खास बात यह है कि ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए चावल के आटे का घोल डाला जाता है. इस वजह से इसका स्वाद और टेक्सचर आम पालक की सब्जी से थोड़ा अलग हो जाता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

कफली बनाने के लिए क्या चाहिए
कफली की खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. मुख्य रूप से ताजा पालक, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और कसूरी मेथी चाहिए. स्वाद के लिए नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर इस्तेमाल किए जाते हैं. तड़के के लिए सरसों का तेल और राई या सरसों के दाने लिए जा सकते हैं. आखिर में ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए चावल का आटा काम आता है.

मसाला ऐसे तैयार करें
कफली के स्वाद में ताजा कुटे मसाले अहम भूमिका निभाते हैं. अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और कसूरी मेथी को सिलबट्टे या ओखली में दरदरा कूट लें, अगर घर में सिलबट्टा नहीं है तो इन्हें मिक्सर में भी हल्का दरदरा पीसा जा सकता है. मसाले को बहुत ज्यादा बारीक पीसने की जरूरत नहीं है.

टमाटर और मसालों से तैयार करें बेस
अब कड़ाही में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें. तेल गरम होने पर इसमें राई डालें. राई चटकने लगे तो तैयार किया हुआ अदरक-लहसुन का मसाला डालकर कुछ देर भूनें. जब मसाले की खुशबू आने लगे तो इसमें कटे हुए टमाटर डाल दें. टमाटर को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं. अब नमक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. मसालों को कुछ मिनट पकाने से टमाटर का बेस अच्छी तरह तैयार हो जाएगा.

(इमेज AI)

पालक डालकर बनाएं गाढ़ी ग्रेवी
अब इसमें साफ की हुई और कटी हुई पालक डालें. पालक को मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाकर पकाएं. पालक पकने के बाद इसे मथनी या मधानी की मदद से कड़ाही में ही मैश किया जा सकता है. इससे ग्रेवी का टेक्सचर ज्यादा एकसार और गाढ़ा हो जाता है. अगर आप चाहें तो पालक को पहले हल्का पकाकर भी मैश कर सकते हैं. हालांकि पारंपरिक अंदाज में कड़ाही में पकती पालक को मथनी से मसलना इस डिश को अलग देसी अंदाज देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

View this post on Instagram





Source link