कन्या राशि वालों का लंबे समय से रुका काम आज होगा पूरा, जानें 27 सितंबर का शुभ समय

कन्या राशि वालों का लंबे समय से रुका काम आज होगा पूरा, जानें 27 सितंबर का शुभ समय


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 27 september 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…

ख़बरें फटाफट

देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा के गोचर के आधार पर किया जाता है. ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन पर अलग-अलग असर डालता है. कभी ग्रहों की चाल से दिन शुभ बनता है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. रेवती नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज मीन राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति कन्या राशि वालों के लिए कई मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आ रही है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है.पिछले कई दिनों से जिस काम को लेकर आप परेशान चल रहे थे या जिस काम में बार-बार रुकावट आ रही थी, उसमें आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.अचानक कोई ऐसा अवसर भी सामने आ सकता है, जो आपके लिए आगे बढ़ने का रास्ता खोल सकता है. लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिलने के कारण मन भी हल्का महसूस होगा. मानसिक तनाव कम होगा और आप अपने काम पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे.

बॉस आपके कार्य से होंगे प्रसन्न
नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रह सकता है. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है और बॉस आपके प्रदर्शन से प्रसन्न हो सकते हैं. जिन लोगों को अपने काम को लेकर किसी तरह की चिंता थी, उन्हें आज राहत मिल सकती है.व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी नए अवसर सामने आ सकते हैं.हालांकि किसी भी काम में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा. आज किसी पुराने संपर्क या व्यक्ति से बातचीत भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

संतान पक्ष से मिल सकता है कोई शुभ समाचार
परिवार और रिश्तों की बात करें तो आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सुकून देने वाला रह सकता है.संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर सकता है. जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. आप परिवार या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या डिनर का प्लान बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में चल रही कोई गलतफहमी दूर हो सकती है और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती हैं. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए नई उम्मीद और राहत लेकर आ सकता है.

आज का शुभ और अशुभ समय
पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज शाम 4 बजकर 45 मिनट से शाम 6 बजकर 14 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं सुबह 6 बजकर 11 मिनट से सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. ऐसे में जरूरी और शुभ कार्य करने वाले लोग समय का ध्यान रख सकते हैं.



Source link