Last Updated:
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
मध्य प्रदेश में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक करेंगे. समीक्षा बैठक सीएम हाउस में 11 बजे से 11:40 बजे तक होगी. बैठक के बाद 12 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम मोहन यादव भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे. 12 बजे से एक बजे तक मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे 1:30 बजे सिंगरौली में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे. सीएम हाउस में दोपहर 3:30 बजे से विभागीय कामकाजों की समीक्षा होगी.
मध्य प्रदेश के बस यात्रियों के लिए खुशखबरी
मध्य प्रदेश के बस यात्रियों के लिए खुशखबरी है. राज्य में आज से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नितिन गडकरी के साथ भोपाल के भेल दशहरा मैदान से बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. पैनिक बटन और जीपीएस से बसों की लाइव लोकेशन मिलेगी. 2031 तक प्रदेश में करीब 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें चलेंगी. चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. जल्द नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर तैयार होंगे.
भोपाल में गणेश विसर्जन को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी
भोपाल में आज गणेश विसर्जन को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है. सुबह 9 बजे से गणेश विसर्जन शुरू होगा. शाम 7 बजे मुख्य गणेश जुलूस निकलेगा. जुलूस भारत टॉकीज से कमलापति घाट पहुंचेगा. शाम 5 बजे से सिटी बस प्रतिबंधित रहेंगी. सुबह 8 बजे से शहर में भारी वाहनों पर रोक रहेगी. यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है. ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 जारी किया.