VIDEO: कैच नहीं मैजिक है… 6 फीट 8 इंच के यानसेन ने जमीन से खोदकर निकाली बॉल
Last Updated:
Marco Jansen catch vs Australia: पहला वनडे पूरी तरह मार्को यानसेन के नाम रहा. पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन की जीत में बल्ले से 59 गेंद में 75 रन बनाए फिर चार-चार कैच लिए, जिसमें मैट रेनशॉ को बाउंड्री पर पकड़ा कैच तो इंटरनेट को हिला चुका है. कंगारू पहला मैच हार चुके हैं और तीन मैच की वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहे हैं.
मार्को यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अद्भुत कैच लिया.
डरबन: क्रिकेट में अक्सर ये बात कही जाती है कि ऊंचे-लंबे कद के प्लेयर्स फील्डिंग में चुस्त नहीं होते! हाइट ज्यादा होने के चलते न तो झुक पाते हैं और न लो-कैच लपक पाते हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच बीती रात खेले गए पहले वनडे में 6 फीट 8 इंच के मार्को यानसेन ने जो कर दिखाया, उससे पूरा इंटरनेट हिला हुआ है.
यानसेन के कैच से पलटा मैच
मार्को यानसेन ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिससे मैच का नतीजा ही बदल गया बल्कि उसे अब वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट कैच में से एक कहा जा रहा है. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त साउथ अफ्रीकी दौरे पर है. तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन में खेला गया. मुकाबले में कांटे की टक्कर जारी थी. ऑस्ट्रेलिया को 83 गेंद में 83 रन की दरकार थी.
— England’s Barmy Army (@TheBarmyArmy) September 24, 2026