Last Updated:
26 September ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि के जातकों के लिए आज लक्ष्मीपति राजयोग बन रहा है, जिससे नौकरी और व्यापार में राहत मिलेगी. रिश्तों में सुधार के योग हैं और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 26 September 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 26 सितंबर 2026 शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है. आज लक्ष्मीपति राजयोग का निर्माण हो रहा है और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. कल की तुलना में आज का दिन अधिक बेहतर रहने के योग हैं. वहीं, आज से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत भी हो रही है, इसलिए पूर्वजों का स्मरण और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व रहेगा.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में पिछले दिनों की तुलना में काम का दबाव कम महसूस हो सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी. अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों के साथ संबंध बेहतर होने के योग हैं. अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सहयोग मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी आज शुभ योग बन रहे हैं. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी दिन सकारात्मक रह सकता है और सफलता मिलने के योग बन सकते हैं.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार के मामले में सिंह राशि के जातकों को आज मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है. पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभ के अच्छे संकेत हैं. परिवार और पुराने अनुभवों का लाभ कारोबार में मिल सकता है. वहीं, खुद के द्वारा शुरू किए गए कारोबार में थोड़ी परेशानी या संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में किसी नए काम को शुरू करने से पहले स्थिति को अच्छी तरह समझना जरूरी रहेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने से परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए ठीक रहने वाला है. पिछले कुछ दिनों से चली आ रही छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलने के योग हैं. शरीर में ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा. स्वास्थ्य बेहतर रहने से रोजमर्रा के काम भी आसानी से पूरे हो सकेंगे.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा. पति-पत्नी के बीच संबंध स्थिर बने रहेंगे. रिश्तों में बहुत ज्यादा उत्साह नहीं रहेगा, लेकिन किसी बड़े विवाद की स्थिति भी नहीं बन रही है. प्रेम संबंधों के मामले में दिन सकारात्मक रह सकता है. बातचीत के जरिए रिश्तों में सुधार होने के योग हैं. पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करना लाभकारी रहेगा. जो लोग अपने रिश्ते को नए सिरे से आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए भी दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है.
आज के शुभ अंक एवं उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 9 अंक काफी शुभ माना जा रहा है. इसके अलावा 1, 2 और 8 अंक भी लाभ देने वाले रहेंगे. आज श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होने के कारण पूर्वजों का ध्यान करे, उनके मनपसंद पकवान बनाकर भोग लगाएं और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना शुभ फलदाई रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.