Aaj Ka Panchang 26 September 2026: आज से पितृ पक्ष प्रारंभ, पूर्णिमा श्राद्ध, स्नान-दान, शनिवार व्रत, पंचांग से देखें मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 26 September 2026: आज से पितृ पक्ष प्रारंभ, पूर्णिमा श्राद्ध, स्नान-दान, शनिवार व्रत, पंचांग से देखें मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 September 2026: आज भाद्रपद पूर्णिमा है. आज से पितृ पक्ष का प्रारंभ हुआ है. जिन लोगों के पितरों का देहांत किसी भी माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ है, वे आज उनके लिए श्राद्ध और तर्पण करें. आज के पंचांग अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, विष्टि करण, गंड योग, पूर्व का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. आज भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, स्नान और दान है. इससे पाप मिटते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. आज पूरे दिन पंचक है, वहीं भद्रा 06:11 ए एम से प्रारंभ है, जिसका वास स्थान धरती पर है. इसमें कोई शुभ काम न करें.

भाद्रपद पूर्णिमा व्रत और शनि पूजा

जो लोग भाद्रपद पूर्णिमा व्रत हैं, वे शाम को सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें. रात के समय में चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य दें. इससे धन, संपत्ति और वैभव में वृद्धि होती है. आज स्नान बाद चावल, दूध, चीनी, दही, सफेद चंदन, मोती आदि का दान करें, इससे चंद्र दोष दूर होता है. शनिवार व्रत में शनिदेव की पूजा काले तिल, सरसों के तेल, काली उड़द, शमी के पत्ते, काले गुलाब जामुन आदि से करें. शनि कृपा से साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्ट दूर होंगे.

पितृ पक्ष का प्रारंभ, पूर्णिमा श्राद्ध आज

कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार, आज 26 सितंबर शनिवार से पितृ पक्ष शुरू हुआ है. आज पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध है. आप सुबह में 11:30 से 12:30 बजे के बीच श्राद्ध और पिंडदान करें, वहीं स्नान के बाद पितरों का तर्पण कर लें. यह पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक है. 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या है.

कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना.

पितृ पक्ष कैलेंडर 2026

  1. 26 सितंबर: पूर्णिमा श्राद्ध
  2. 27 सितंबर: प्रतिपदा श्राद्ध
  3. 28 सितंबर: द्वितीया श्राद्ध
  4. 29 सितंबर: तृतीया श्राद्ध
  5. 30 सितंबर: चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध
  6. 1 अक्टूबर: षष्ठी श्राद्ध
  7. 2 अक्टूबर: सप्तमी श्राद्ध
  8. 3 अक्टूबर: अष्टमी श्राद्ध
  9. 4 अक्टूबर: नवमी श्राद्ध
  10. 5 अक्टूबर: दशमी श्राद्ध
  11. 6 अक्टूबर: एकादशी श्राद्ध
  12. 7 अक्टूबर: द्वादशी श्राद्ध
  13. 8 अक्टूबर: त्रयोदशी श्राद्ध
  14. 9 अक्टूबर: चतुर्दशी श्राद्ध
  15. 10 अक्टूबर: सर्वपितृ अमावस्या

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 सितंबर 2026

आज की तिथि- पूर्णिमा – 10:18 पी एम तक, उसके बाद आश्विन कृष्ण प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 11:32 ए एम तक, फिर उत्तर भाद्रपद
आज का करण- विष्टि – 10:46 ए एम तक, बव – 10:18 पी एम तक, बालव
आज का योग- गण्ड – 01:17 पी एम तक, फिर वृ​द्धि
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

आज सूर्योदय सुबह 06:11 बजे है, वहीं सूर्यास्त शाम 06:13 बजे है. आज का चंद्रोदय शाम 05:58 पी एम पर होगा, जबकि चंद्रास्त का समय प्राप्त नहीं है.

आज के शुभ मुहूर्त

आज का ब्रह्म मुहूर्त 04:36 ए एम से 05:26 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:48 ए एम से 12:36 पी एम तक है. विजय मुहूर्त दोपहर 02:13 पी एम से 03:01 पी एम तक है, निशिता मुहूर्त रात 11:49 पी एम से देर रात 12:36 ए एम तक है.

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:42 ए एम से 09:12 ए एम
चर-सामान्य: 12:12 पी एम से 01:42 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:42 पी एम से 03:13 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:13 पी एम से 04:43 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:13 पी एम से 07:43 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:13 पी एम से 10:43 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:43 पी एम से 12:12 ए एम, सितम्बर 27
चर-सामान्य: 12:12 ए एम से 01:42 ए एम, सितम्बर 27
लाभ-उन्नति: 04:42 ए एम से 06:12 ए एम, सितम्बर 27

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 06:11 ए एम से 07:42 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:11 ए एम से 06:59 ए एम, 06:59 ए एम से 07:48 ए एम
राहुकाल- 09:12 ए एम से 10:42 ए एम
यमगण्ड- 01:42 पी एम से 03:13 पी एम
भद्रा- 06:11 ए एम से 10:46 ए एम
भद्रा का वास- धरती पर
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

श्मशान में – 10:18 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.



Source link