Aaj Ka Meen Rashifal: आज मीन राशि पर धन वर्षा के संकेत! राजयोग बना वरदान, व्यापारियों के लिए शुभ दिन

Aaj Ka Meen Rashifal: आज मीन राशि पर धन वर्षा के संकेत! राजयोग बना वरदान, व्यापारियों के लिए शुभ दिन


Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: 26 सितंबर 2026 को मीन राशि वालों के लिए लक्ष्मीनारायण राजयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा. चंद्रमा के गोचर से ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

Aaj Ka Meen Rashifal: 26 सितंबर 2026 दिन शनिवार मीन राशि वाले जातकों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव लाने वाला दिन साबित हो सकता है. इस दिन चंद्रमा मीन राशि के प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे, जिसकी वजह से आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसी दिन बुध ग्रह का गोचर तुला राशि में होने से लक्ष्मीनारायण राजयोग का निर्माण भी हो रहा है जो आपके लिए आर्थिक रूप से बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है.

सागर के ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक पटैरिया बताते है कि आज शनिवार और भाद्रपद पूर्णिमा का विशेष संयोग है. मीन राशि वालों के लिए शुभ अंक 5 है. आज शुभ रंग काला और पीला है. आज की नक्षत्र और ग्रहों के अनुसार आपके लिए यह रंग काफी अनुकूल है. आज आपके लिए शुभ दिशा पश्चिम है.

व्यापार
मीन राशि वालों के लिए व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन सामान्य से बहुत बेहतर रहेगा, धन की प्राप्ति होगी, किसी कार्य को लेकर लंबे समय से आपकी बातचीत चल रही थी लेकिन काम किसी कारण बस हो नहीं पा रहा था वह काम आज व्यावहारिक बातचीत की वजह से पटरी पर आ सकता है. यानी कि आपके जो रुके हुए कार्य हैं वह परिणाम की तरफ आगे बढ़ेंगे और कार्य क्षेत्र में आपकी सूझबूझ की तारीफ होगी

शनिवार के दिन मीन राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, धन लाभ के योग बन रहे हैं. भाद्रपद महीने की पूर्णिमा और ग्रहों की शुभ संयोग से आपको अचानक कोई फंसा हुआ पैसा या फिर पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है.

पारिवारिक और प्रेम
पारिवारिक और प्रेम को लेकर बात की जाए तो परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. आपस में एक दूसरे से प्रेम और सम्मान का भाव रहेगा, जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपका मानसिक तनाव दूर होगा

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य संबंधी सावधानी आज का दिन आपका ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा. आपके लिए जो भी कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी, उनको आप आराम से करेंगे लेकिन वहां चलते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.

उपाय
26 सितंबर 2026 को शनिवार और भाद्रपद पूर्णिमा का विशेष सहयोग है. इसलिए आपके लिए अगर कोई कार्य रोक रहा है और उसमें बाधा आ रही है तो शनि देव और हनुमान जी की पूजा करनी है. शनिवार होने के कारण शनि मंदिर में काले तिल लोहे की वस्तु का दान करें. शाम के समय हनुमान चालीसा सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें. आज पूर्णिमा तिथि है इसलिए सत्यनारायण भगवान की पूजा भी कर सकते हैं. भगवान विष्णु की पूजा करना आपके लिए मानसिक शांति और सुकून देगा जरूरतमंद व्यक्ति के लिए अन्य का दान करें.



Source link