8वें वेतन आयोग में 20-24 महीने की देरी हुई तो क‍िस लेवल पर क‍ितना पैसा म‍िलेगा, समझें कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग में 20-24 महीने की देरी हुई तो क‍िस लेवल पर क‍ितना पैसा म‍िलेगा, समझें कैलकुलेशन


Last Updated:

8वें वेतन आयोग में देरी होने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को लाखों रुपये का बकाया मिल सकता है. लेवल 8 वाले कर्मचारी को अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर मिलता है और 24 महीने की देरी होती है तो सिर्फ मूल वेतन पर लगभग 18 लाख रुपये बकाया बन सकता है. लेवल 6 और 7 के कर्मचारियों के लिए भी अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से 20 और 24 महीने के बकाए का अनुमान जारी किया गया है. ये आंकड़े सिर्फ मूल वेतन पर आधारित हैं. HRA और अन्य भत्ते अलग से बढ़ सकते हैं. आयोग की रिपोर्ट मई-जून 2027 के आसपास आने की उम्मीद है.

Zoom

8th Pay Commission लागू होने में देरी हुई तो कर्मचार‍ियों को मोटा Arrears म‍िल सकता है.

8वां वेतन आयोग लागू होने वाला है. अभी आयोग वेतन, भत्ते और पेंशन के बारे में सरकारी कर्मचार‍ियों से बातचीत कर रहा है. अभी तक राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में बैठकें हो चुकी हैं. आगे 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में और 22-23 अक्टूबर को मुंबई में बैठकें होंगी. अभी तक सरकार या आयोग ने यह नहीं बताया कि नया वेतन कब से लागू होगा. कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद 1 जनवरी 2026 से लागू हो, लेकिन अभी कोई पक्की बात नहीं है. 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो गया था. अगर नया वेतन लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारियों को एर‍ियर मिलेगा. जितनी ज्यादा देरी, उतना ज्यादा पैसा. हम आपको कैलकुलेशन बता रहे हैं.

बेस‍िक सैलरी और फ‍िटमेंट फैक्‍टर से ही कर्मचार‍ियों की आगे की सैलरी तय होनी है. आयोग अगर फिटमेंट फैक्टर 2.15, 2.28 या 2.57 रखता है, तो कर्मचारी का नया वेतन क‍ितना होगा. और अगर 20 महीने या 24 महीने की देरी हुई तो बकाया क‍ितना म‍िलेगा, उस पर एक कैलकुलेशन है.हालांक‍ि यह स‍िर्फ अनुमान पर आधार‍ित है. अभी कुछ तय नहीं हुआ है.

लेवल 6 वाले कर्मचार‍ियों को क‍ितना फायदा
अभी मूल वेतन: 35,400 रुपये

फिटमेंट फैक्टर नया मूल वेतन बढ़ोतरी 20 महीने का बकाया 24 महीने का बकाया
2.15 76,110 40,710 8,14,200 9,77,040
2.28 80,712 45,312 9,06,240 10,87,488
2.57 90,978 55,578 11,11,560 13,33,872

लेवल 7 वाले कर्मचार‍ियों को क‍ितना फायदा
अभी मूल वेतन: 44,900 रुपये

फिटमेंट फैक्टर नया मूल वेतन बढ़ोतरी 20 महीने का बकाया 24 महीने का बकाया
2.15 96,535 51,635 10,32,700 12,39,240
2.28 1,02,372 57,472 11,49,440 13,79,328
2.57 1,15,393 70,493 14,09,860 16,91,832

लेवल 8 वाले कर्मचार‍ियों को क‍ितना फायदा
अभी मूल वेतन: 47,600 रुपये

फिटमेंट फैक्टर नया मूल वेतन बढ़ोतरी 20 महीने का बकाया 24 महीने का बकाया
2.15 1,02,340 54,740 10,94,800 13,13,760
2.28 1,08,528 60,928 12,18,560 14,62,272
2.57 1,22,332 74,732 14,94,640 17,93,568

लेवल 8 वाले कर्मचारी को अगर 2.57 का फिटमेंट फैक्टर मिले और 24 महीने की देरी हो जाए, तो सिर्फ मूल वेतन की बढ़ोतरी पर लगभग 18 लाख रुपये का बकाया बन सकता है. ये आंकड़े सिर्फ मूल वेतन पर आधारित हैं. घर का किराया भत्ता (HRA) भी मूल वेतन के साथ बढ़ सकता है. यात्रा भत्ता महंगाई भत्ते (DA) से जुड़ा होता है, जो समय-समय पर बढ़ता रहता है. इसलिए कुल बकाया इससे ज्यादा भी हो सकता है.



Source link