6 महीने बाद लौट रहे कपिल शर्मा, ला रहे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन, अजय देवगन-जयदीप होंगे खास गेस्ट

6 महीने बाद लौट रहे कपिल शर्मा, ला रहे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन, अजय देवगन-जयदीप होंगे खास गेस्ट


Last Updated:

The great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. कॉमेडियन 6 महीने के ब्रेक के बाद अपने शो के पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं. कपिल शर्मा के शो के पहले गेस्ट बेहद खास हैं. ‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट के साथ कपिल शर्मा अपने शो का आगाज करने जा रहे हैं.

Zoom

कपिल शर्मा अपने शो के पांचवें सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं.

नई दिल्ली. कपिल शर्मा एक बार फिर अपने पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. करीब छह महीने के ब्रेक के बाद शो का पांचवां सीजन नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहा है. नए सीजन का पहला एपिसोड खास होने वाला है, क्योंकि इसकी शुरुआत ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की स्टारकास्ट के साथ होगी.

प्रीमियर एपिसोड में अजय देवगन एक बार फिर कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे. उनके साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और जयदीप अहलावत भी पहुंचेंगे. फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक भी इस खास एपिसोड का हिस्सा होंगे. शो में स्टारकास्ट फिल्म से जुड़े किस्से साझा करने के साथ-साथ कपिल और उनकी टीम के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई देगी.

सुनील ग्रोवर करेंगे अजय की मिमिक्री

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के प्रमोशन के दौरान कपिल के शो पर खूब कॉमेडी देखने को मिलेगी. जयदीप अहलावत, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा के साथ डांस करते हुए नजर आएंगे. वहीं सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपनी मिमिक्री से माहौल को मजेदार बनाएंगे और अजय देवगन की नकल करते दिखाई देंगे.

26 सितंबर से होगी नई शुरुआत

नए सीजन में कपिल शर्मा के साथ उनकी पुरानी कॉमेडी टोली भी बरकरार है. सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह के साथ इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी शो का हिस्सा होंगे. शो के नए एपिसोड 26 सितंबर से हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाएंगे.

‘दृश्यम’ का आखिरी अध्याय

वहीं ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में हैं.

इस फिल्म की एक खास बात यह है कि यह किसी मलयालम फिल्म का सीधा रीमेक नहीं है. मेकर्स के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कहानी ओरिजिनल है और इसे फ्रेंचाइजी के अंतिम अध्याय के तौर पर तैयार किया गया है. इस बार विजय के सामने पुलिस और कानून की ओर से नई चुनौती खड़ी होगी, जिसमें जयदीप अहलावत का किरदार भी अहम भूमिका निभाएगा. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



Source link