Last Updated:
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे और काले सच से पर्दा उठाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. उन्होंने दर्द बयां करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. मेकर्स की तरफ से उन्हें जो बेतुका बहाना मिला, उसने उनके भी होश उड़ा दिए. तापसी ने बताया कि उन्हें सिर्फ इसलिए फिल्म से हटाया गया क्योंकि हीरो की पत्नी उन्हें पसंद नहीं करती थी.
तापसी पन्नू ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा. (फोटो साभार: Instagram@taapsee)
नई दिल्ली. तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी बात कहने में कभी हिचकती नहीं हैं. फिल्म इंडस्ट्री के अपने कड़वे अनुभवों और संघर्षों पर वह अक्सर खुलकर बात करती आई हैं. हाल ही में तापसी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे महज किसी हीरो की जिद के चलते उन्हें बिना कोई वजह बताए एक फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था. इतना ही नहीं, उन्होंने एक और घटना को याद करते हुए बताया कि एक बार तो हीरो की पत्नी को वह पसंद नहीं थीं, इसलिए उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया.
नयनदीप रक्षित से बातचीत में तापसी पन्नू ने कहा, ‘मुझसे साफ कह दिया गया था कि फिल्म के लीड हीरो ने मुझे रिप्लेस करवाया है. अब इसके पीछे क्या वजह थी, यह तो भगवान ही जाने. मैं अक्सर वजहों का अंदाजा लगाने की कोशिश करती हूं, हो सकता है यह उनकी इनसिक्योरिटी की भावना हो या फिर वह अपनी किसी करीबी को फिल्म में लेना चाहते हों. कारण कई हो सकते हैं, लेकिन मुझे कभी कोई ठोस वजह नहीं बताई गई. जब मैंने बार-बार बाहर किए जाने की वजह पूछी, तो मुझे बस इतना जवाब मिला कि हीरो नहीं चाहते कि आप इस फिल्म का हिस्सा बनो.’
हीरो की पत्नी ने तापसी पन्नू को फिल्म से निकलवा दिया बाहर
तापसी पन्नू को जब सताया टाइपकास्ट होने का डर
तापसी ने हाल ही में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि टाइपकास्ट होने की इसी घबराहट के चलते अब उन्होंने ऐसी फिल्मों के ऑफर ठुकराने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा, ‘आजकल हर कोई अपने कंफर्ट जोन में रहकर वही पुराना आजमाया हुआ तरीका अपना रहा है. उदाहरण के लिए, अगर बात ग्लैमरस रोल की हो, तो इंडस्ट्री के पास ऐसी 5 एक्ट्रेस तय हैं. वहीं, अगर कोई गंभीर या सामाजिक मुद्दे से जुड़ी फिल्म बनानी हो, तो उनके पास अलग से 5 हीरोइनों की लिस्ट तैयार रहती है.’
तापसी पन्नू ने कई फिल्मों को किया मना
एक्ट्रेस का मानना है कि एक ही तरह की भूमिकाएं करने से दर्शकों के लिए कहानी का सस्पेंस खत्म हो जाता है. तापसी ने बताया, ‘मैंने मेकर्स को साफ मना करना शुरू कर दिया है. मैं उनसे सीधे कह देती हूं कि अगर आप मुझे इस रोल में लेंगे, तो दर्शक फिल्म का क्लाइमैक्स पहले से ही भांप लेंगे. इसलिए मैं उनसे कहती हूं कि मुझे इस प्रोजेक्ट में मत लीजिए, यह आपकी फिल्म के लिए सही नहीं होगा. एक तरह से देखा जाए तो मैंने खुद कई फिल्मों को मना किया है.’