शराब के नशे में था एयर इंडिया का पायलट, टेस्‍ट में फेल होते ही सस्‍पेंड – air india pilot failed in Alcohol Test suspended

शराब के नशे में था एयर इंडिया का पायलट, टेस्‍ट में फेल होते ही सस्‍पेंड – air india pilot failed in Alcohol Test suspended


होमताजा खबरदेश

शराब के नशे में था एयर इंडिया का पायलट, टेस्‍ट में फेल होते ही सस्‍पेंड

Last Updated:

Air India Pilot Suspended: विमान को उड़ान पर ले जाने से पहले जिस तरह प्‍लेन की फिटनेस रिपोर्ट तैयार की जाती है, वैसे पायलट के बारे में भी सभी जरूरी जानकारियां जुटाई जाती हैं. इसमें किसी भी तरह की खामी पाए जाने पर फौरन एक्‍शन लिया जाता है. ज्‍यूरिख से दिल्‍ली आ रही एयर इंडिया के प्‍लेन के टेक-ऑफ करने से पहले भी यह प्रोसेस किया गया, जिसमें पायलट फंस गए और उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया.

Zoom

अल्‍कोहल टेस्‍ट में फेल रहने पर एयर इंडिया के पायलट को सस्‍पेंड कर दिया गया.

Air India Pilot Suspended: एयर इंडिया के एक पायलट को सस्पेंड कर दिया गया था. ज्‍यूरिख से दिल्‍ली आ रहे विमान के टेक-ऑफ करने से पहले अल्‍कोहल टेस्‍ट किया गया, जिसमें पायलट फेल हो गया. इसके बाद यह एक्‍शन लिया गया. संबंधित पायलट को तत्‍काल सस्‍पेंड कर दिया गया. यह कोई पहला मौका नहीं है जब अल्‍कोहल टेस्‍ट में फेल जाए जाने पर एक्‍शन लिया गया है. इससे पहले भी अल्‍कोहल टेस्‍ट में फेल पाए जाने पर पायलट के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के मामले सामने आ चुके हैं.

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के एक को-पायलट को ज्यूरिख हवाई अड्डे पर उड़ान से पहले शराब की जांच में असफल पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है. यह घटना 6 सितंबर की है. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-151 के उड़ान भरने से कुछ समय पहले को-पायलट पर शराब का सेवन करने का संदेह हुआ था. इसके बाद उसका प्रारंभिक अल्कोहल टेस्ट कराया गया, जिसमें वह फेल हो गए. ज्यूरिख में ही उसका दूसरा परीक्षण भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है. अधिकारियों के अनुसार, को-पायलट को विमान से हटाने के बाद यात्री के रूप में भारत वापस भेज दिया गया. अंतिम मेडिकल जांच रिपोर्ट आने तक वह निलंबित रहेंगे. इस घटना के कारण एआई-151 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टेक-ऑफ नहीं कर सकी. प्‍लेन को अगले दिन रवाना किया जा सका.

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि कंपनी सुरक्षा, नियमों या कंपनी के प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाती है. एयरलाइन ने कहा कि किसी भी उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियामकीय आवश्यकताओं और कंपनी की नीति के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जाती है. एयर इंडिया ने यह भी कहा कि अनुशासन, अनुपालन और जवाबदेही की संस्कृति को मजबूत करने के लिए सभी फ्लाइट क्रू को सुरक्षा, पेशेवर व्‍यवहार और ईमानदारी के उच्चतम मानकों का पालन करने की जिम्मेदारी दोहराई गई है. एयरलाइन नियमित जागरूकता और अनुपालन प्रशिक्षण आयोजित करती है तथा साइकोएक्टिव पदार्थों के सेवन की जांच अनिवार्य करती है.

यह घटना उस मामले के कुछ ही सप्ताह बाद सामने आई है, जिसमें फुकेत से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान के पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था. 4 अगस्त को फ्लाइट एआई-2379 के उड़ान के दौरान ओडिशा के ऊपर विमान की ऊंचाई अचानक करीब 300 फीट कम हो गई थी. विमान में 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य थे. घटना में 20 से अधिक यात्री और चार क्रू सदस्य घायल हुए थे. विमान बाद में सुरक्षित दिल्ली पहुंचा था.

इस मामले में पायलट सुदीप वशिष्ठ का ड्रग टेस्ट दो बार पॉजिटिव आया था और बाद में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. वशिष्ठ ने अपने बयान में कहा था कि वह निजी परिस्थितियों के कारण नींद की समस्या से जूझ रहे थे और इसके लिए पारिवारिक चिकित्सक ने उन्हें दवा दी थी. घटना के बाद एयर इंडिया ने सभी पायलटों के लिए अनिवार्य नए डोप टेस्ट का आदेश दिया था. एयरलाइन ने कर्मचारियों के लिए साइकोएक्टिव पदार्थों की अनिवार्य जांच, जागरूकता कार्यक्रम, रिपोर्टिंग दायित्वों और नियामकीय अपेक्षाओं को मजबूत करने के साथ अनुपालन की लगातार निगरानी जैसे अतिरिक्त कदम भी उठाए हैं.



Source link