ट्विंकल को सुनाई देती थी एक औरत की आवाज, 4 साल के बेटे संग हुई थी ऐसी डरावनी घटना, अक्षय को तुरंत छोड़ना पड़ा घर

ट्विंकल को सुनाई देती थी एक औरत की आवाज, 4 साल के बेटे संग हुई थी ऐसी डरावनी घटना, अक्षय को तुरंत छोड़ना पड़ा घर


Last Updated:

Akshay Kumar Horror Incident: अक्षय कुमार ने अपनी फैमिली के साथ हुए एक खौफनाक किस्से का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब वे पुराने घर में रहते थे, तो वाइफ ट्विंकल खन्ना को किसी महिला की आवाजें सुनाई देती थीं और घर में साया महसूस होता था. हद तो तब हो गई जब उनके 4 साल के बेटे आरव के साथ एक बेहद डरावनी घटना घटी. जिसके बाद एक्टर को तुरंत घर छोड़ना पड़ा था. अक्षय ने खुलासा किया मेरा बेटा आरव हवा में…जानिए क्या है पूरी खबर.

Zoom

अक्षय कुमार ने सुनाया रियल लाइफ हॉरर किस्सा

Akshay Kumar Real Life Ghost Story: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ‘भूल भुलैया’, ‘लक्ष्मी’ और ‘भूत बंगला’ जैसी हॉरर फिल्मों से दर्शकों को खूब डरा चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय और उनकी फैमिली ने रियल लाइफ में भी भूतों का  एक्सपीरिएंस किया है. जी हां, ऐसा हम नहीं एक्टर ने खुद खुलासा किया कि एक बार उनका छोटा बेटा आरव घर में किसी से बातें कर रहा था.

एक्टर का कहना था, हकीकत में वहां कोई इंसान मौजूद ही नहीं था. ट्विंकल हमेशा कहती थीं कि वहां कुछ है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या था यह पूरा डरावना किस्सा.

ट्विंकल खन्ना को घर में महसूस होती थी अजीब चीजें

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में इस डरावने एक्सपीरियंस के बारे में बताया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भूतों में यकीन करते हैं, तो उन्होंने कहा कि वैसे तो साइंस इस बात को नहीं मानती. लेकिन उनके साथ घटी एक घटना ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया. अक्षय ने बताया कि जब वे पुराने घर में रहते थे, तो उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना अक्सर कहती थीं कि घर में कोई है. लेकिन अक्षय इसे मजाक में टाल देते थे और कहते थे कि तुम इतनी पढ़ी-लिखी होकर ऐसी बातें कैसे कर सकती हो.

छोटे बेटे आरव ने जब हवा में किया इशारा

अक्षय ने आगे बताया कि एक दिन ट्विंकल ने फिर कहा कि उन्होंने घर में किसी औरत को घूमते हुए सुना है. पहले तो अक्षय ने यकीन नहीं किया, लेकिन जब बेटे आरव के साथ वह घटना घटी तो उनके होश उड़ गए. उस वक्त आरव सिर्फ चार या पांच साल का था. एक दिन आरव बेड पर लेटा हुआ था और अचानक खाली जगह की तरफ इशारा करके बोलने लगा, ‘तुम यहां मत रहो, चले जाओ, तुम चले जाओ.’ यह देखकर अक्षय चौंक गए और उन्होंने पूछा कि तुम किससे बात कर रहे हो. तब ट्विंकल ने कहा कि देखो, मैंने कहा था न कि यहां कोई है, अब तो आपका बेटा भी किसी से बात कर रहा है.

डर की वजह अक्षय ने बदल दिया था घर

अक्षय कुमार ने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें लगा कि दुनिया में अलौकिक शक्तियां या एनर्जी जैसी चीजें सच में होती हैं. कुछ लोग पॉजिटिव एनर्जी से घिरे होते हैं तो कुछ नेगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करते हैं. हमारे आसपास हर वक्त किसी न किसी तरह की पावर मौजूद रहती है. इस डरावने और अजीब इंसिडेंट के बाद अक्षय कुमार ने उस घर को छोड़ने का फैसला किया और वह दूसरे घर में शिफ्ट हो गए.



Source link