Last Updated:
Chirag Paswan On Gyanesh Kumar : चिराग पासवान की राजनीति इन दिनों चर्चा में है. एनडीए का हिस्सा रहते हुए चिराग शराबबंदी, बिहार के लॉ एंड ऑर्डर और अपनी पार्टी के मंत्री संजय सिंह से जुड़े विवाद जैसे मुद्दों पर अपनी अलग राय रखते रहे हैं. अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उनके बयान ने फिर सवाल खड़े किए हैं. विपक्ष जहां ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है, वहीं चिराग ने इस्तीफे का समर्थन नहीं किया, लेकिन चुनाव आयोग से अपनी स्थिति जनता के सामने मजबूती से रखने को कहा. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चिराग एनडीए के भीतर अपनी स्वतंत्र राजनीतिक स्पेस बनाए रखने के लिए लगातार प्रेशर बिल्डअप पॉलिटिक्स कर रहे हैं?
एनडीए का हिस्सा रहते हुए चिराग शराबबंदी, बिहार के लॉ एंड ऑर्डर और अपनी पार्टी के मंत्री संजय सिंह से जुड़े विवाद जैसे मुद्दों पर अपनी अलग राय रखते रहे हैं.
पटना. एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री और बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के अहम घटक दल के नेता चिराग पासवान पिछले कुछ समय से कई ऐसे मुद्दों पर अपनी अलग राय रखते दिखे हैं, जिन पर आमतौर पर सत्ता पक्ष एकजुट नजर आता है. शराबबंदी से लेकर लॉ एंड ऑर्डर, अपनी ही पार्टी के मंत्री पर लगे आरोप और अब चुनाव आयोग की विश्वसनीयता तक, उनके बयानों में एक बात समान दिखती है-गठबंधन के साथ रहते हुए भी मुद्दों पर अपनी स्वतंत्र राजनीतिक लाइन.
ताजा मामला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़ा है. राहुल गांधी समेत विपक्ष की ओर से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच चिराग ने इस्तीफे की मांग का समर्थन नहीं किया. लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी स्थिति मजबूती से जनता के सामने रखने की सलाह जरूर दी. उनका कहना था कि अगर चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं तो आयोग की जिम्मेदारी है कि वह अपना पक्ष स्पष्ट करे, क्योंकि चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा होना ठीक नहीं है.
#WATCH पटना (बिहार): राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “अगर चुनाव आयोग के ऊपर ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं तो मैं मानता हूं कि ये जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की है कि वो अपने पक्ष मे अपनी बातों को मजबूती से रखें। विपक्ष क्या… pic.twitter.com/vh8NdozECK