ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP करेगी बड़ा प्रोटेस्ट, अभिजीत दिपके का ऐलान, तारीख-जगह जानिए

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP करेगी बड़ा प्रोटेस्ट, अभिजीत दिपके का ऐलान, तारीख-जगह जानिए


चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार पर इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे से सियासी घमासान है. चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं. ज्ञानेश कुमार बुरी तरह फंस चुके हैं. राहुल गांधी से लेकर अखिलेश तक…सबके टारगेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं. सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हो रही है. अब इस मांग को सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी का साथ मिल गया है. जी हां, सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चुनाव आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार अगर मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 2 अक्टूबर को मुंबई से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी. सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने एक्स पर इसकी घोषणा की.

अभिजीत दिपके ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘अगर ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो सीजेपी 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी और इसे भारत के अलग-अलग शहरों तक ले जाएगी.’ गौरतलब है कि इससे पहले अभिजीत दिपके ने ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था.

If Gyanesh Kumar does not resign by tomorrow, CJP will begin its nationwide protest from Mumbai on 2 October, and take it to cities across India.

This Gandhi Jayanti let’s pledge to save democracy.

दिपके ने विपक्ष को भी धोया
हालांकि, अभिजीत दिपके ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. एक अलग पोस्ट में दिपके ने कहा, ‘हां, चुनावों में धांधली हो रही है. लेकिन जब आप धांधली वाले चुनावों में हिस्सा लेते रहते हैं, तो आप इन चुनावों को वैध बनाते हैं और इस भ्रम को बनाए रखने में मदद करते हैं कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं. हो सकता है कि आप इसलिए चुनाव लड़ते रहें क्योंकि आपको डर है कि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आपका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. लेकिन आप किस तरह के अस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जब वोट चोरी हो रहे हैं, आपके विधायकों और सांसदों को तोड़ा जा रहा है, और आपकी पार्टियां बांटी जा रही हैं? यह राजनीतिक अस्तित्व बचाना नहीं है. आप बस एक ऐसे सिस्टम में जीवित रहने की कोशिश कर रहे हैं जो आपको कमजोर कर सकता है, आपकी पार्टी को तोड़ सकता है या जब चाहे आपके चुने हुए प्रतिनिधियों को छीन सकता है. आप इस तरह कब तक टिके रह सकते हैं?’.

गुरुवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ था

चुनाव आयोग पर नया खुलासा क्या है

बीते दिनों इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट आई. इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार मनमाने फैसले ले रहे हैं. दावा किया गया कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के दो आयुक्तों, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों पर आपत्ति दर्ज की. इनमें एसआईआर, वोटर लिस्ट से नाम हटाने, नए मतदाताओं के फॉर्म 6 और वोटर डेटा के केंद्रीकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं. ये आपत्तियां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सामने भी रखी गई थीं. हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि ये आंतरिक विचार-विमर्श का हिस्सा थे और पिछले एक साल में फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से हुए हैं.



Source link