Last Updated:
Banana Face Pack For Even Skin: चेहरे पर नेचुरल ग्लो और मुलायम त्वचा के लिए लोग कई तरह के फेस पैक इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके लिए घर में मौजूद केला भी काम आ सकता है. रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट रेशमा कुमारी के मुताबिक, पके केले को शहद और थोड़ी चीनी के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है. वहीं ऑयली स्किन वालों के लिए इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाने की सलाह दी जाती है. इस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाने की बात कही गई है. हालांकि, किसी भी घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर रहता है.
ब्रेकफास्ट में या फिर दिन में लोग केले खाना तो पसंद करते हैं. लेकिन खाने से भी ज्यादा केला चेहरे पर लगाना काफी फायदेमंद होता है. दरअसल, अगर आपको स्किन चमकानी है, चेहरे पर दाग-धब्बे या फिर गड्ढे जैसी स्थिति बन गई है, तो फिर केला लगाना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. लेकिन इसे लगाने के तरीके को जान लें.
रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट रेशमा कुमारी बताती हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको केला लेना होगा, एकदम पका हुआ, जो केला आप साधारण तौर पर खाते हैं, बिल्कुल वैसा ही. आधा केला ले लीजिए और उसको कटोरी में अच्छे से मैश कर लीजिए और इसके बाद इसमें थोड़ा सा, करीब आधा चम्मच शहद डाल दीजिए. थोड़ी सी चीनी डाल दीजिए और इन दोनों को अच्छे से मिला दीजिए.
अगर ऑइली स्किन है तो मुल्तानी मिट्टी भी डालें. खासतौर पर अगर स्किन पर अधिक तेल से परेशान हैं, तो इसी पेस्ट में आप आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी भी मिला सकते हैं और अगर तेल नहीं है तो मुल्तानी मिट्टी को छोड़ दीजिए और फिर इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लीजिए. इसके बाद कम से कम 15 से 20 मिनट तक छोड़ दीजिए. 15-20 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लीजिए और फिर तुरंत कोई बढ़िया मॉइश्चराइजर लगा लीजिए और उसके बाद सनस्क्रीन भी लगा लीजिए. ऐसा हफ्ते में अब कम से कम दो बार कीजिए और फिर देखिए आपका चेहरा कैसे शाइन करेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बस पैक लगाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि यह बालों में न छुए. केले के रेशे बालों से आसानी से नहीं निकलते. आप बालों को कवर करने के बाद फेस पर आराम से पैक लगाएं ताकि वो फैले नहीं. खास बात यह है इसके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है ये हर स्किन टाइप को सूट करता है.