Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 26 september 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा के गोचर के आधार पर किया जाता है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव हर राशि पर अलग-अलग असर डालता है. कभी ग्रहों की चाल से दिन अच्छा गुजरता है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. इसके साथ पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. वहीं आज चंद्रमा मीन राशि में संचार कर रहा है. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति कन्या राशि वालों के लिए भी खास रहने वाली है. ऐसे में आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, किन मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है और कहां से राहत मिल सकती है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन पूरी तरह न तो अच्छा रहेगा और न ही परेशानियों से भरा रहेगा. कुल मिलाकर आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. कारोबार करने वाले लोगों के लिए व्यापार सामान्य गति से चलता रहेगा. आज व्यापार में न तो कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है और न ही किसी बड़े नुकसान की स्थिति बनेगी. इसलिए कारोबार में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और जिस तरह काम चल रहा है, उसी तरह धैर्य के साथ आगे बढ़ें. खासकर आज किसी को उधार देने से बचना चाहिए क्योंकि पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है. कारोबार या कामकाज से जुड़े लोगों के लिए जरूरी है कि अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. छोटी सी बात को लेकर किसी से बहस करना आज नुकसान पहुंचा सकता है.
जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद बिल्कुल ना करें
घर-परिवार की बात करें तो आज माहौल सामान्य और शांत रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीत सकता है, लेकिन आपको अपने गुस्से पर खास तौर पर काबू रखना होगा. छोटी-सी बात को लेकर नाराजगी या बहस करने से बचें. जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति पैदा न होने दें. अगर कोई बात मन में है तो उसे गुस्से में कहने के बजाय शांति से समझाने की कोशिश करें. आज रिश्तों में आपकी भाषा और व्यवहार काफी मायने रखेगा. परिवार में शांति बनाए रखने के लिए थोड़ा संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
ऑफिस में काम करने वाले अधिकारी बरतें संयम
सरकारी दफ्तर या अधिकारियों से जुड़े काम कर रहे कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है. अगर आपकी कोई फाइल लंबे समय से अटकी हुई है या किसी सरकारी प्रक्रिया में देरी हो रही है तो आज अधिकारियों और कर्मचारियों से सम्मानपूर्वक और संयम के साथ बातचीत करें. आपके व्यवहार का असर काम पर पड़ सकता है और बातचीत के जरिए रुके हुए काम को आगे बढ़ाने का रास्ता बन सकता है. इसलिए आज किसी अधिकारी से बहस या नाराजगी दिखाने के बजाय धैर्य से अपनी बात रखने की कोशिश करें.
आज का शुभ और अशुभ समय
आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार सुबह 9 बजकर 19 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक राहु काल रहेगा. इस समय को ज्योतिष में शुभ कार्यों के लिए उचित नहीं माना जाता है. इसलिए इस अवधि में कोई नया या शुभ काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है. दिन में 11 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन और संयम के साथ आगे बढ़ने का है. कारोबार सामान्य रहेगा, परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन गुस्सा, वाणी और लेन-देन के मामले में सावधानी रखना जरूरी होगा.