चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जब से वॉशिंगटन में लैंड हुए हैं, डोनाल्ड ट्रंप ‘फैनबॉय’ की तरह बिछे जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति न केवल सारे नियम-कायदे तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर जिनपिंग से मिलने पहुंचे, बल्कि उन्होंने अमेरिका के सैनिकों को भी जिनपिंग के स्वागत में घुटनों के बल झुका दिया. अब ट्रंप ने जिनपिंग को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जिनपिंग की फिटनेस पर कमेंट किया है. इसके साथ ही वो उनकी पत्नी पेंग लियुआन की खूबसूरती का बखान करते दिखे.
जिनपिंग की फिटनेस और मैडम पेंग की खूबसूरती की तारीफ
वॉशिंगटन डीसी के ‘जॉइंट बेस एंड्रयूज’ एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेहद खुश नजर आए. एयरपोर्ट से लौटते ही ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में ट्रंप का अंदाज किसी देश के राष्ट्रपति जैसा नहीं, बल्कि किसी पुराने ‘फैनबॉय’ जैसा लग रहा था.
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिला. वो बहुत ताकतवर, ऊर्जावान और एकदम फिट दिख रहे हैं. वो पहले से भी ज्यादा बेहतर नजर आ रहे हैं’. जिनपिंग की सेहत और फिटनेस पर फिदा होने के साथ-साथ ट्रंप ने उनकी पत्नी और चीन की फर्स्ट लेडी पेंग लियुआन पर भी कमेंट किया. ट्रंप ने आगे लिखा कि शी जिनपिंग की पत्नी मैडम पेंग लियुआन को लिए कैपिटल लेटर में BEAUTIFUL यानी बेहद ‘खूबसूरत’ लिया है. दुनिया भर के पावरफुल नेताओं के बीच ऐसी कमेंटबाजी और तारीफें बहुत कम देखने को मिलती हैं.
प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पहुंच गए ट्रंप
अमेरिका में ये परंपरा रही है कि जब भी किसी दूसरे देश का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री सरकारी दौरे पर वॉशिंगटन आता है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति उसका स्वागत व्हाइट हाउस में करते हैं. विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट पर लेने के लिए आमतौर पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी या उपराष्ट्रपति जाते हैं. लेकिन इस बार डोनाल्ड ट्रंप ने इस सालों पुरानी परंपरा और प्रोटोकॉल को हवा में उड़ा दिया.
ट्रंप अपनी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ खुद गाड़ियों का काफिला लेकर जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पहुंच गए. जैसे ही शी जिनपिंग का एयर चाइना विमान रनवे पर रुका, ट्रंप और मेलानिया सीढ़ियों के पास खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे. अमेरिकी राष्ट्रपति का खुद प्लेन की सीढ़ियों तक जाकर किसी विदेशी नेता को रिसीव करना इस बात का सबूत है कि ट्रंप इस समय चीन और शी जिनपिंग को कितना खास महत्व दे रहे हैं.
30 मीटर लंबा रेड कार्पेट, ऑनर गार्ड और फाइटर जेट्स का फ्लाईपास्ट
शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के स्वागत में अमेरिका ने कोई कसर नहीं छोड़ी. विमान के दरवाजे से लेकर नीचे तक 30 मीटर लंबा चमचमाता रेड कार्पेट बिछाया गया था. ट्रंप ने इस रेड कार्पेट को साफ करने के लिए खुद अमेरिकी जवान लगा दिए थे, जो आखिरी वक्त तक हाथ से कार्पेट साफ करते नजर आए. जैसे ही शी जिनपिंग प्लेन से बाहर आए, अमेरिकी सेना के 21 जवानों के गार्ड ऑफ ऑनर ने उन्हें सलामी दी.
हवाई अड्डे का पूरा माहौल सैन्य धुनों और मिलिट्री म्यूजिक से गूंज रहा था. इतना ही नहीं, मेहमानों के सम्मान में आसमान में अमेरिकी फाइटर जेट्स ने शानदार फ्लाईपास्ट भी किया. ट्रंप और मेलानिया ने मुस्कुराते हुए शी जिनपिंग और पेंग लियुआन से हाथ मिलाया और फिर उन्हें अपनी कार की तरफ ले गए. ये नजारा देखकर साफ लग रहा था कि ट्रंप प्रशासन इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.
आखिर फैनबॉय क्यों बने ट्रंप?
ट्रंप का ये बदला हुआ रवैया इसलिए भी सबको हैरान कर रहा है क्योंकि साल 2025 में अमेरिका और चीन के बीच भीषण ‘ट्रेड वॉर’ छिड़ा हुआ था. दोनों देशों ने एक-दूसरे के सामानों पर भारी टैक्स लगा दिए थे, जिससे ग्लोबल मार्केट में हड़कंप मच गया था तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप जिनपिंग के सामने फैनबॉय की तरह नजर आ रहे हैं?
एक्सपर्ट्स मानना है कि इस समय दुनिया के हालात बेहद नाजुक हैं. पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है और समुद्री रास्तों से तेल की सप्लाई ठप पड़ी है. इस वैश्विक संकट के दौर में अमेरिका नहीं चाहता कि चीन के साथ उसका विवाद और बढ़े. ट्रंप को बवाल मचाने के बाद अब समझ आ चुका है कि अगर अर्थव्यवस्था को संभालना है और युद्ध के खतरों को कम करना है, तो चीन को साथ लेकर चलना ही पड़ेगा. यही वजह है कि ट्रंप अपनी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर जिनपिंग को खुश करने में लगे हैं.
मैडम पेंग लियुआन का अलग है रुतबा
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी पेंग लियुआन चीन में एक बेहद लोकप्रिय हस्ती रही हैं. वो चीन की एक मशहूर लोक गायिका भी रह चुकी हैं और अपनी सादगी व खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. जब वो अपने पति के साथ प्लेन से नीचे उतरीं, तो उनके पहनावे और अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा. ट्रंप ने उन्हें खुश खबरे में भी कोई कसर नहीं बाकी रखी है.
ओवल ऑफिस की महामुलाकात पर टिकीं दुनिया की नजरें
एयरपोर्ट पर हुए इस शाही स्वागत और ट्रंप के इस पोस्ट के बाद अब सबकी नजरें व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस पर टिक गई हैं. शी जिनपिंग का ये अमेरिकी दौरा तीन दिनों तक चलने वाला है, जिसमें वे और ट्रंप बंद कमरे में कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे.
व्यापारिक विवादों को सुलझाने, तकनीक के हस्तांतरण और पश्चिम एशिया में जारी संकट को खत्म करने के लिए दोनों नेताओं के बीच ये बातचीत बेहद जरूरी मानी जा रही है. बातचीत के बाद व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग के सम्मान में एक भव्य ‘स्टेट बैंकवेट’ का आयोजन भी किया जाएगा. ट्रंप की इस तारीफ और स्वागत के बाद अब देखना ये होगा कि बंद कमरे की बातचीत में चीन और अमेरिका किस समझौते पर पहुंचते हैं.