Last Updated:
24 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी 165 अंक गिरकर 23,284 के आसपास है, जबकि ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड भी ब…और पढ़ें
शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.
भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 24 सितंबर को कारोबार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं. शुरुआती संकेतों के मुताबिक, गिफ्ट निफ्टी 165 अंक फिसलकर 23,284 के आसपास कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. इसका असर बाजार की चाल पर भी पड़ सकता है.
September 24, 202608:22 IST
गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट
गिफ्ट निफ्टी सुबह 7:11 बजे पर 180 अंक फिसलकर 23269 पर कारोबार कर रहा है.
September 24, 202608:16 IST
वॉल स्ट्रीट में गिरावट, तेल और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से बाजार पर दबाव
अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई. ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और तेल की कीमतों में करीब 4% की तेजी का असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ा. Alphabet और Amazon के शेयरों में कमजोरी से भी बाजार दबाव में रहा। ईरान के राष्ट्रपति के बयान के बाद तेल से जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिली.
कारोबार के अंत में S&P 500 करीब 0.75% गिरकर 7,706.05, Nasdaq 1.13% टूटकर 26,936.04 और Dow Jones 0.68% फिसलकर 51,511.59 अंक पर बंद हुआ. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है.
September 24, 202607:49 IST
ईरान के बातचीत के संकेत से कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट
ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी आई. इससे पहले बुधवार को तेल की कीमतों में करीब 4% की तेजी आई थी. गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 0.9% गिरकर 102.13 डॉलर प्रति बैरल और WTI 0.7% गिरकर 91.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.