salary : इस बार 25 तारीख को ही खाते में आ जाएगी सैलरी, बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

salary : इस बार 25 तारीख को ही खाते में आ जाएगी सैलरी, बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला


Last Updated:

Govt Employees Salary : कर्मचारियों और पेंशनर्स को किसी भी तरह की वित्‍तीय दिक्‍कतों से बचाने के लिए सरकार ने इस महीने की सैलरी तय समय से पहले ही जारी करने का निर्णय लिया है. यह फैसला बैंक हड़ताल के चलते लिया गया है.

Zoom

बैंक स्‍ट्राइक को देखते हुए सरकार ने सैलरी पहले ही डालने का फैसला लिया है.

नई दिल्‍ली. इस महीने के आखिर में बैंक लगातार पांच दिन तक बंद रह सकते हैं. 26 सितंबर को चौथा शनिवार, 27 को रविवार और इसके तुरंत बाद 28 से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिनों तक बैंक कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. महीने के अंत में होने वाली इस ‘बैंक बंदी’ को देखते हुए सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खाते में सितंबर का वेतन और पेंशन निर्धारित तारीख से पहले यानी 25 सितंबर 2026 को ही खातों में डालने का ऐलान किया है. इसके लिए वित्‍त मंत्रालय ने एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया है.

केंद्र सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ रक्षा (Defence), डाक (Postal) और दूरसंचार (Telecom) विभाग के कर्मचारी व पेंशनर्स को निर्धारित समय से पहले वेतन देने का फैसला किया है. केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले औद्योगिक कर्मचारियों की मजदूरी का भुगतान भी 25 सितंबर को एडवांस में कर दिया जाएगा. देश के लाखों बुजुर्ग पेंशनभोगियों को हड़ताल के दौरान पैसे की किल्लत न हो, इसके लिए बैंकों और पे एंड अकउंट ऑफिसिस (PAO) को 25 तारीख को ही पेंशन जारी करने को कहा गया है.



Source link