Last Updated:
BJP President Nitin Nabin Jaipur Visit Shedule: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रहेंगे. वे स्वच्छता कार्यक्रम, पार्टी नेताओं से बैठक, निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और युवाओं से संवाद सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान वे हाल ही में हुए निकाय चुनाव से जुड़े जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
जयपुर दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
जयपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रहेंगे. उनका दौरा देर रात दिल्ली से शुरू हुआ. अब सुबह से लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. नितिन नबीन रात 9 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए जयपुर के लिए रवाना हुए. जयपुर पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम एमएनआईटी गेस्ट हाउस में होगा.
नितिन नबीन के दौरे में स्वच्छता कार्यक्रम से लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक, निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन और युवाओं से संवाद तक कई कार्यक्रम रखे गए हैं. दादिया में होने वाले कार्यक्रम के दौरान वे हाल ही में हुए निकाय चुनाव से जुड़े जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसी मंच से 90 प्रचार रथों को भी रवाना किया जाएगा. भाजपा की ओर से इसे आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.
नितिन नबीन के जयपुर दौरे का पूरा शेड्यूल
- सुबह 7:30 बजे: नितिन नवीन अल्बर्ट हॉल पहुंचेंगे. यहां स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सेवा कार्य में शामिल होंगे.
- सुबह 7:30 से 8 बजे तक: अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता सेवा कार्य में हिस्सा लेंगे.
- सुबह 8 बजे: स्वच्छता कार्यक्रम पूरा होने के बाद अल्बर्ट हॉल से वापस एमएनआईटी गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे.
- सुबह 9:15 से 10 बजे तक: मुख्यमंत्री आवास पर नितिन नबीन का कार्यक्रम रहेगा.
- सुबह 10 से 11 बजे तक: मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के सांसदों, विधायकों, संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों और पंचायती राज चुनाव संचालन कमेटी के साथ संवाद करेंगे.
- सुबह 11 बजे: मुख्यमंत्री आवास से एमएनआईटी गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे.
- दोपहर 12 बजे: एमएनआईटी गेस्ट हाउस से दादिया सभा स्थल के लिए रवाना होंगे.
- दोपहर 1 बजे: रिंग रोड स्थित दादिया गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह और निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे. यहां नितिन नवीन सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
- दादिया सभा स्थल से: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 90 प्रचार रथों को भी रवाना करेंगे.
- दोपहर 2 बजे तक: नितिन नबीन दादिया में रहेंगे. इसके बाद एमएनआईटी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां लंच का कार्यक्रम रहेगा.
- दोपहर 3:15 बजे: नितिन नबीन बिरला ऑडिटोरियम पहुंचेंगे. यहां युवाओं और छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे.
- दोपहर 3:15 से शाम 5 बजे तक: बिरला ऑडिटोरियम में करीब 105 मिनट का युवा संवाद कार्यक्रम होगा.
- शाम 5 बजे के बाद: बिरला ऑडिटोरियम का कार्यक्रम पूरा होने के बाद नितिन नवीन सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
दादिया सभा स्थल का सीएम भजनलाल शर्मा ने किया निरीक्षण
इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रिंग रोड स्थित दादिया गांव के सभा स्थल के लिए रवाना हुए हैं. मुख्यमंत्री यहां नितिन नबीन के कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे. नितिन नबीन के इस दौरे में एक तरफ हाल में हुए निकाय चुनाव के बाद पार्टी के जनप्रतिनिधियों से संवाद होगा, तो दूसरी तरफ पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन के नेताओं के साथ बैठक भी होगी. दादिया से 90 प्रचार रथों की रवानगी और इसके बाद युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी दौरे का अहम हिस्सा रहेगा.