Last Updated:
NEET PG Result 2026: 2.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी नीट पीजी 2026 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. नीट पीजी रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी किया जाएगा. एनबीई ने रिजल्ट डेट की फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है. बस इतना बताया है कि रिजल्ट पर काम तेजी से जारी है और नतीजे 30 सितंबर तक घोषित किए जाएंगे. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें.
NEET PG Result 2026 Date: नीट पीजी रिजल्ट इसी हफ्ते जारी होगा
नई दिल्ली (NEET PG Result 2026). नीट पीजी में शामिल हुए 2.50 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स की निगाहें अब सिर्फ और सिर्फ रिजल्ट पर टिकी हुई हैं. पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी 24 सितंबर 2026 को नीट पीजी का रिजल्ट घोषित कर सकता है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई और हर कोई ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर नजरें गड़ाए बैठा था.
क्या नीट पीजी रिजल्ट आज जारी होगा?
सोशल मीडिया और कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नीट पीजी रिजल्ट आज यानी 24 सितंबर को जारी होने का दावा किया जा रहा है. shiksha.com पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, जब इस मामले में एनबीई के कार्यकारी निदेशक के ऑफिस से संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह की तारीख वाली खबरें कहां से उड़ रही हैं.
तय शेड्यूल के हिसाब से आएगा नीट पीजी रिजल्ट
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बोर्ड अपने तय शेडूल के हिसाब से काम कर रहा है. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एनबीई को 30 सितंबर 2026 तक नीट पीजी के नतीजे जारी करने हैं. इसलिए अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय केवल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर आने वाले अपडेट्स पर भरोसा करना चाहिए. काम तेजी से चल रहा है. इसलिए रिजल्ट इसी हफ्ते में कभी भी जारी हो सकता है.
नीट पीजी रिजल्ट के साथ क्या-क्या जारी होगा?
जब भी नीट पीजी का परिणाम घोषित किया जाएगा, उसके साथ कई जरूरी आंकड़े और लिस्ट जारी की जाएंगी. अभ्यर्थियों को रिजल्ट से जुड़ी ये डिटेल्स पता होनी चाहिए:
- मेरिट लिस्ट पीडीएफ: एनबीई ऑल इंडिया रैंक के आधार पर सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी करेगा.
- कटऑफ स्कोर: अलग-अलग कैटेगरी (जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी) के हिसाब से न्यूनतम क्वॉलिफाइंग पर्सेंटाइल और कटऑफ मार्क्स बताए जाएंगे.
- नीट पीजी टॉपर लिस्ट: परीक्षा में देशभर में टॉप करने वाले होनहार डॉक्टरों के नाम और उनके स्कोर शेयर किए जाएंगे.
- पर्सनल स्कोरकार्ड: नीट पीजी रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद उम्मीदवार अपनी लॉग-इन आईडी से अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.