Last Updated:
Major Rishabh Singh Sambyal Instagram Subscriptions: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी और सेना के पूर्व अधिकारी मेजर ऋषभ सिंह संब्याल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अब वह अपने इंस्टाग्राम पेड सब्सक्रिप्शन को लेकर चर्चा में हैं. ऋषभ सिंह संब्याल अपने सब्सक्राइबर्स से प्रति माह 180-199 रुपये चार्ज कर रहे हैं, जिससे उनकी लाखों में कमाई हो रही है.
Rishabh Singh Sambyal Instagram: ऋषभ सिंह संब्याल इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन से अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं
नई दिल्ली (Rishabh Singh Sambyal Instagram). सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन चर्चा का विषय बन जाए, यह कोई नहीं जानता. इन दिनों भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी मेजर ऋषभ सिंह संब्याल काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. वजह बेहद दिलचस्प है- मेजर ऋषभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है. इसके तहत वे अपने फॉलोअर्स से हर महीने एक तय फीस वसूल रहे हैं.
मेजर ऋषभ सिंह संब्याल चर्चा में क्यों हैं?
मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने भारतीय सेना में लगभग 12 साल तक अपनी सेवाएं दी हैं. वे जाट रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्होंने 4 पैरा स्पेशल फोर्सेस के लिए भी वॉलंटियर किया था. देश के सबसे बड़े पद यानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC के रूप में जब वे ऑफिशियल कार्यक्रमों में नजर आए तो लोग उनकी पर्सनैलिटी के मुरीद हो गए. सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि कई यूजर उन्हें ‘नेशनल क्रश’ तक कहने लगे थे.
कंटेंट क्रिएटर के तौर पर चमके ऋषभ सिंह संब्याल
अगस्त 2026 में समय से पहले सेना की नौकरी से रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रख लिया है. फौज में रहते हुए उनकी फिटनेस, आर्मी लाइफ और संघर्षों से जुड़ी रील्स को लाखों लोगों ने पसंद किया था. अब उसी तगड़ी फैन फॉलोइंग को उन्होंने मॉनेटाइज करने का रास्ता चुना है. यही हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में वह राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आए थे. वहां उन्होंने एडीसी पद से जुड़े कई फैक्ट्स बताए थे.
ऋषभ सिंह संब्याल महीने में कितना कमाते हैं?
इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन शुरू करने के बाद से ऋषभ सिंह संब्याल के रेवेन्यू को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. प्लेटफॉर्म के आंकड़ों और थर्ड-पार्टी एनालिटिक्स के अनुसार:
- सब्सक्राइबर बेस: उनके पास 3,096 एक्टिव सब्सक्राइबर्स हैं (खबर लिखे जाने तक).
- सब्सक्रिप्शन की कीमत: एंड्रॉइड यूजर्स के लिए 180 रुपये और आईफोन यूजर्स के लिए 199 रुपये प्रति माह.
- ग्रॉस रेवेन्यू: प्लेटफॉर्म के टैक्स और कट को हटाने से पहले उनकी शुरुआती मासिक कमाई करीब 5.97 लाख रुपये से 6.06 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है.
- विशेष सुविधाएं: सब्सक्रिप्शन लेने वाले फॉलोअर्स को एक्सक्लूसिव पोस्ट, रील्स, सीक्रेट अपडेट और सीधे बातचीत करने का मौका मिलता है.
मिल रहा है लोगों का जबरदस्त प्यार
जब सोशल मीडिया पर बात फैली कि एक पूर्व आर्मी ऑफिसर अपनी रील्स और पोस्ट दिखाने के लिए पैसे ले रहा है तो लोगों की दो तरह की राय सामने आई. कुछ ने इसे फौज की गरिमा के खिलाफ और ‘डाउनग्रेड’ बताया. लोगों का कहना था कि देश के लिए यूनिफॉर्म पहनने वाले अधिकारी को इस तरह कमर्शियल नहीं होना चाहिए. वहीं उनके समर्थकों का मानना है कि सेना से रिटायर होने के बाद हर नागरिक की तरह उन्हें भी अपनी आजीविका कमाने और नया करियर चुनने का पूरा हक है.