Laxmi Ratan Shukla Irani Cup: सिर्फ तीन वनडे के बाद ही करियर खत्म, IPL में भी खेला, अब बना इंडिया की इस टीम का कोच

Laxmi Ratan Shukla Irani Cup: सिर्फ तीन वनडे के बाद ही करियर खत्म, IPL में भी खेला, अब बना इंडिया की इस टीम का कोच


होमखेलक्रिकेट

3 वनडे के बाद ही करियर खत्म, IPL में भी खेला, अब बना इंडिया की इस टीम का कोच

Last Updated:

भारत के लिए तीन वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. लक्ष्मी रतन बंगाल क्रिकेट का बड़ा नाम हैं. बंगाल की टीम की कप्तानी के बाद उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी भी संभाली. ईरानी कप के फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम एक से पांच अक्टूबर तक श्रीनगर में रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी.

Zoom

लक्ष्मी रतन शुक्ला रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के बैटिंग कोच बने

नई दिल्ली: बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला को शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है जो एक से पांच अक्टूबर तक श्रीनगर में ईरानी कप मैच में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी. शुक्ला पिछले कुछ सीजन से बंगाल के मुख्य कोच हैं और टीम रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर से हार गई थी.

सिर्फ तीन वनडे खेलकर ही करियर खत्म
बंगाल के 46 वर्षीय पूर्व कप्तान शुक्ला ने 1999 में भारत की ओर से तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले. वह आईपीएल विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स का भी हिस्सा रहे और खिलाड़ी के रूप में अपने आखिरी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले. शुक्ला ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच 1997-98 सीजन में महाराष्ट्र के खिलाफ खेला था. बेहद कम उम्र में ही वह मशहूर हो गए और 1998 में साउथ अफ्रीका में हुए यूथ वर्ल्ड कप के लिए इंडियन अंडर-19 टीम में चुने गए.

कहलाते थे अगले कपिल देव
2000 की शुरुआत में शुक्ला को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनी के तौर पर चुना गया, लेकिन चोटों के कारण उन्हें एकेडमी छोड़नी पड़ी. जल्द ही पेप्सी कप में श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया. वहां चार ओवर में 32 रन दिए. कोकाकोला सिंगापुर चैलेंज में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अगले मैच में प्रदर्शन थोड़ा बेहतर जरूर रहा, लेकिन उसके बाद सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. मीडिया का एक धड़ा उन्हें हमेशा अगला कपिल देव कहने में जुटा रहा, हालांकि सच तो यही है कि वग कपिल के इर्द-गिर्द भी नहीं थे.

पहली बार बीसीसीआई में मिला रोल
लक्ष्मीरतन शुक्ला भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ पहली बार कोई भूमिका निभा रहे हैं. देवाशीष मोहंती शेष भारत टीम के गेंदबाजी कोच जबकि मिलाप मेवादा क्षेत्ररक्षण कोच होंगे. लक्ष्मीरतन शुक्ला को सौरव गांगुली का बेहद खास माना जाता है.

(एजेंसी से इनपुट के साथ)



Source link