Last Updated:
Sahil Vakode Death Controversy: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत का मामला अब गंभीर राजनीतिक तूल पकड़ चुका है. परीक्षा हॉल में नकल का सीसीटीवी फुटेज सामने आने और गर्लफ्रेंड को किए गए आखिरी कॉल के खुलासे ने इस केस को पूरी तरह पलट दिया है, जहां मौत की वजह पेपर खराब होना बताई जा रही है. वहीं दूसरी ओर, राहुल गांधी की एंट्री और कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शन ने इस दुखद घटना को बड़े राजनीतिक और जातिगत संघर्ष में बदल दिया है.
मामले की जांच जारी है.
IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के केस में लगातार हंगामा हो रहा है. इसमें अब राहुल गांधी की एंट्री हो गई है. उधर साहिल के परिजन लगातार IIT के प्रोफेसर डुल्ला की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इन सबके बीच साहिल वाकोड़े का एक सीसीटीवी फुटेज भी आया है जिस में वो परीक्षा ह़ॉल में मोबाइल का इस्तेमाल करता दिख रहा है. जिससे पूरे मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. तो दूसरी तरफ इस मामले में राजनीति भी जमकर हो रही है. कांग्रेस ने आज IIT बॉम्बे के बाहर प्रोटेस्ट किया और आरोप लगाया कि साहिल की आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. राहुल गांधी ने भी साहिल के माता पिता से फोन पर बात की है और साहिल को इंसाफ दिलाने में पूरी मदद का भरोसा भी दिया है.
साहिल का सीसीटीवी फुटेज आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. मामले की जांच हो ही रही है. लेकिन उस से पहले ही पूरे केस को जातिवादी एंगल दिया जा रहा है. इस मामले को एससी-एसटी वर्ग पर अत्याचार की तरह पेश किया जा रहा है. IIT बॉम्बे जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को राजनीति का अड्डा बनाया जा रहा है.
इधर उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक माहौल गरम हो रहा है. अखिलेश यादव ने आज से अपनी PDA रथयात्रा शुरू कर दी है. और इसके लिए रायबरेली को चुना है. जहां से राहुल गांधी सांसद हैं. क्या अखिलेश यादव राहुल गांधी को PDA रथयात्रा के जरिए कोई मैसेज देना चाहते हैं. अखिलेश की रथयात्रा पर कांग्रेस भी नजर रख रही है. IIT बॉम्बे से लेकर उत्तर प्रदेश तक, जमकर राजनीति हो रही है. आईआईटी बॉम्बे के केस में जाति वाले एंगल पर जमकर हंगामा और बयानबाजी हो रही है. इस बीच राहुल गांधी ने भी साहिल वाकोड़े के माता पिता से बात की है. कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी ने साहिल के माता पिता से वीडियो कॉल पर बात की. वीडियो कॉल पर करीब 17 मिनट तक राहुल गांधी ने बात की थी. राहुल ने साहिल के माता पिता को हर संभव मदद का भरोसा दिया. राहुल ने कहा कि साहिल को न्याय के लिए वो साथ खड़े हैं
कांग्रेस अब इस मामले को जाति के एंगल से उठा रही है. कांग्रेस कह रही है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. इधर कांग्रेस ने आज IIT बॉम्बे के बाद इस मामले में प्रोटेस्ट भी किया. महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता IIT बॉम्बे के बाहर जमा हुए और नारेबाजी शुरू की. कांग्रेस ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की. हालांकि इस दौरान IIT बॉम्बे के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी. और पुलिस ने प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया. और बस में बैठा कर वहां से ले गई. लेकिन ये सब पॉलिटिक्स तब हो रही है जब इस केस का एक सीसीटीवी फुटेज भी आ चुका है. इसकी कल से बहुत चर्चा है.