Greater Noida traffic advisory | Noida Traffic |ग्रेटर नोएडा में 25-29 तक भूलकर भी लेकर मत चले जाना ट्रक-मिनी वैन, इस रूट को करें फॉलो, वरना लगेगी चपत

Greater Noida traffic advisory | Noida Traffic |ग्रेटर नोएडा में 25-29 तक भूलकर भी लेकर मत चले जाना ट्रक-मिनी वैन, इस रूट को करें फॉलो, वरना लगेगी चपत


Last Updated:

Greater Noida Traffic Route: ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026’ को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. वीआईपी मूवमेंट के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार से 29 सितंबर तक सुबह 7 से रात 11 बजे तक भारी और हल्के मालवाहक वाहनों की ‘नो एंट्री’ रहेगी. उद्घाटन के दिन शुक्रवार को अमित शाह और सीएम योगी शिरकत करेंगे, जिसके लिए अलग से डायवर्जन प्लान लागू किया गया है. अगर आप भी इस दौरान दिल्ली, नोएडा या ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर निकलने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले पुलिस की यह ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्जन रूट जरूर पढ़ लें, वरना चालान के साथ भारी जाम में फंस सकते हैं.

Zoom

ग्रेटर नोएडा में पांच दिन तक भारी गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी.

Greater Noida Traffic Diversion: अगर आप नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते हैं या कमर्शियल वाहन चलाते हैं, तो अगले कुछ दिन आपके लिए बेहद अहम होने वाले हैं. ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है. 24 से 29 सितंबर तक एक्सप्रेसवे सहित कई मुख्य रास्ते बड़े मालवाहक गाड़ियों जैसे पर ट्रक और मिनी वैन की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी. इन गाड़ियों के लिए ट्रैफिक रूट तैयार किया गया है. अगले पांच दिनों तक इसकी कड़ाई से पालन करनी होगी, वरना फाइन के रूप में चपत तो लगेगी ही ऊपर से अतिरिक्त दूरी भी तय करनी पड़ेगी.

ट्रेड शो के चलते ग्रेटर नोएडा में वीआईपी मूवमेंट रहेगा. बता दें कि इसका उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. ट्रैफिक डीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सुरक्षा और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार (24 सितंबर) से ही रोजाना सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक (कमर्शियल) वाहनों की पूरी तरह ‘नो एंट्री’ रहेगी.

उद्घाटन के दिन का विशेष डायवर्जन प्लान

  • चिल्ला बॉर्डर: चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेसवे होकर ग्रेटर नोएडा जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-14A फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक (सेक्टर-15) की ओर मोड़ा जाएगा.
  • डीएनडी रूट: डीएनडी से आने वाले वाहनों को रजनीगंधा चौक (सेक्टर-16) की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. वहीं, रजनीगंधा से डीएनडी होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को डीएससी मार्ग और न्यू अशोक नगर बॉर्डर की ओर भेजा जाएगा.
  • कालिंदी कुंज: यहां से आने वाले ट्रैफिक को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा.

कमर्शियल वाहनों के लिए ये रहेगा वैकल्पिक रूट

मालवाहक वाहनों को जाम से बचाने और शहर को सुचारू रखने के लिए इन्हें गाजियाबाद की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जहां से वे लालकुआं होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) का इस्तेमाल कर सकेंगे. यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले ट्रकों और भारी वाहनों को जेवर टोल से बुलंदशहर की तरफ मोड़ा जाएगा, ताकि वे जीटी रोड से जा सकें. ग्रेटर नोएडा के भीतर भी भारी वाहनों को सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल की तरफ भेजा जाएगा.

आम वाहनों के लिए भी बदले गए रूट

  • परी चौक डायवर्जन: परी चौक से एक्सप्रेसवे होकर नोएडा जाने वाले वाहन सूरजपुर की ओर मुड़ेंगे. वहीं, सूरजपुर से परी चौक जाने वालों को एलजी गोलचक्कर से 130 मीटर रोड की ओर भेजा जाएगा. कासना की ओर से आने वाले वाहनों को भी 130 मीटर रोड पर ही मोड़ा जाएगा.
  • आगरा से नोएडा: आगरा की तरफ से आने वाले वाहनों को जेवर टोल से आगे कस्बा जेवर की ओर उतारकर साबौता अंडरपास, खुर्जा बाईपास और जहांगीरपुर के रास्ते जाने का सुरक्षित विकल्प दिया गया है.
  • सेक्टर-37 और जीआईपी रूट: सेक्टर-37 से एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-44 गोलचक्कर से सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा. जीआईपी से फिल्मसिटी फ्लाईओवर होकर डीएनडी जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे बने यू-टर्न से डायवर्ट कराया जाएगा.

मालवाहक ट्रकों के लिए 340 गाड़ियों की खास पार्किंग

एक्सपो मार्ट में प्रदर्शनी का सामान लेकर आने वाले ट्रकों के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है. सामान उतारने के बाद ये ट्रक नॉलेज पार्क से एलजी गोलचक्कर होते हुए 130 मीटर रोड की तरफ जाएंगे. इनके लिए सिरसा गोलचक्कर-रामपुर-फतेहपुर तिराहा स्थित 260 ट्रकों की क्षमता वाली विशाल पार्किंग बनाई गई है. इसके अलावा, नॉलेज पार्क में एनआईटी कॉलेज के पास सर्विस रोड पर भी 80 ट्रकों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है.



Source link