Explainer: अक्षय खन्ना ने क्यों छोड़ी ‘दृश्यम 3’? विवाद की जड़ बने नकली बाल, मेकर्स का क्या है तर्क, सब समझिए

Explainer: अक्षय खन्ना ने क्यों छोड़ी ‘दृश्यम 3’? विवाद की जड़ बने नकली बाल, मेकर्स का क्या है तर्क, सब समझिए


Last Updated:

अजय देवगन की दृश्यम 3 अक्टूबर में गांधी जयंति के मौके पर रिलीज हो रही है. इस बार अक्षय खन्ना इसके हिस्सा नहीं. आखिर दृश्यम 3 अक्षय खन्ना ने क्यों छोड़ी. क्या कारण हैं, मेकर्स का क्या कहना है, चलिए सब एक्सप्लेन करते हैं.

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘दृश्यम 3’ में दर्शकों को तब्बू से लेकर श्रेया शरण समेत सब दिखेंगे. बल्कि जयदीप अहलावत से लेकर प्रकाश झा जैसे नए चेहरे भी दिखेंगे. बस नहीं नजर आएंगे तो वो हैं अक्षय खन्ना. जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ छोड़ दी थी. एक्टर ने फिल्म क्यों छोड़ी? मेकर्स का क्या कहना है? क्या जयदीप अहलावत उनके रोल में दिखेंगे? फीस से लेकर विग समेत क्या क्या कारण हैं… चलिए सब समझाते हैं.

‘दृश्यम 3’ को लेकर दिसंबर 2025 में डिटेल सामने आई थी. ये वो समय था जब अक्षय खन्ना धुरंधर के रहमान डकैत की वजह से चारों तरफ धूम मचा रहे थे. हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा था. सोशल मीडिया से लेकर नेशनल टीवी तक पर उनका ही डंका बज रहा था.

इस सफलता के बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ छोड़ दी है. वह अब इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा नहीं है. कुछ लोगों को लग रहा था कि इन सबका एक कारण धुरंधर की सफलता भी है. हाल में ही ‘दृश्यम 3’ के मेकर्स ने भी इस बारे में बातचीत की. उन्होंने अक्षय खन्ना के फिल्म से आउट होने पर रिएक्ट किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘दृश्यम 3’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्ना ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से सिर्फ 7 दिन पहले फिल्म छोड़ दी थी. इससे उन्हें काफी ठेस भी पहुंची थी. वह घबराए नहीं थे, बल्कि दुखी हुए थे क्योंकि फिल्म की सारी तैयारी हो चुकी थी. कास्ट क्रू और शूटिंग के लिए सेट लग चुका था. अब ऐन वक्त पर उनके पास अक्षय खन्ना ही नहीं थे.

अभिषेक पाठक ने बताया कि फिल्म से करीब 200 लोग जुड़े हुए थे. अगर फिल्म की शूटिंग कैंसिल करते तो इन सबकी जेब पर इसका असर पड़ता. ऐसे में उन्होंने सबसे वादा किया था कि वह शूटिंग जारी रखेंगे. बस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से दो-तीन दिन के पहले जयदीप अहलावत की एंट्री फिल्म में हुई.

कब पता चला कि अक्षय खन्ना दृश्यम 3 का हिस्सा नहीं होंगे: दिसंबर 2025 में दृश्यम 3 का मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंस किया. तब कास्ट की लिस्ट में अक्षय खन्ना का नाम गायब था. इसके बाद खबरें आने लगी कि अक्षय खन्ना ने क्रिएटिव डिफरेंस और फीस को कारण बताया गया. मगर प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बाद में बताया कि अक्षय खन्ना ने फिल्म को धुरंधर की रिलीज से एक दिन पहले 4 दिसंबर 2025 को ही इस बारे में सूचित कर दिया था कि वह फिल्म नहीं करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स में अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने का कारण धुरंधर के अलावा हाई डिमांड फीस को भी बताया गया. एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक्टर ने धुरंधर और छावा की सफलता के बाद फीस 21 करोड़ रुपये तक कर दी. मगर इस कारण को भी बाद में प्रोड्यूसर ने खारिज कर दिया था.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने फीस को बेतुका कारण बताया. उन्होंने कहा था कि अक्षय खन्ना के साथ उनकी फीस पहले ही तय हो चुकी थी. वह फिल्म का एग्रीमेंट भी साइन कर चुके थे. यही वजह है कि दृश्यम 3 के कॉस्ट्यूम और लुक पर भी काम शुरू हो चुका था.

प्रोड्यूसर ने इसी इंटरव्यू में बताया कि खन्ना खन्ना ने टीम का फोन उठाना बंद कर दिया था. उन्होंने टीम को बता दिया था कि वह फिल्म नहीं करेंगे. ऐसा लगा जैसे हालिया सफलता के बाद उनका रवैया ही बदल गया. पाठक ने तो ये भी दावा किया था कि अक्षय खन्ना ने टीम को ये भी कहा था कि धुरंधर चली तो सिर्फ उनकी वजह से.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में नकली बाल का भी एक कारण सामने आया. अक्षय खन्ना को लेकर दावा किया गया कि वह दृश्यम 3 में विग पहनना चाहते थे. जबकि मेकर्स ये नहीं चाहते थे. उन्होंने दृश्यम 2 की तरह ही उनके लुक को रखा था. कहानी जहां खत्म हुई थी दृश्यम 3 वहीं से शुरू होगी.

ऐसे में वह अक्षय खन्ना के लुक में कोई बदलाव नहीं करना चाहते थे. अचानक उनके किरदार को विग पहनाएंगे तो ये अटपटा लगेगा. मेकर्स के अनुसार, शुरुआत में अक्षय खन्ना मान भी गए थे लेकिन फिर वह विग की बात पर अटक गए. इसके बाद कहा कि वह इस फिल्म में काम नहीं करेंगे.

अब ये भी जान लीजिए कि जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं किया है. जबसे एक्टर की एंट्री हुई है तबसे दर्शकों को लग रहा है कि वह अक्षय खन्ना के रोल को प्ले कर रहे हैं. मगर एक्टर स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्होंने अक्षय की जगह नहीं ली है. उनका नया किरदार है जो कहानी के हिसाब से ढाला गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link