Anil Yadav Live: आधी रात मेदांता पहुंचे तेजस्वी यादव, गोलीकांड के शिकार अनिल यादव के परिवार से की मुलाकात

Anil Yadav Live: आधी रात मेदांता पहुंचे तेजस्वी यादव, गोलीकांड के शिकार अनिल यादव के परिवार से की मुलाकात


Last Updated:

Bihar News: पटना में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर हुए गोलीकांड के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव देर रात मेदांता अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अनिल यादव के परिजनों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली. इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

Zoom

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर हुए गोलीकांड के बाद सियासत तेज हो गई. देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने इलाजरत अनिल यादव के परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. तेजस्वी ने डॉक्टरों से भी अनिल यादव के इलाज की जानकारी ली. अनिल यादव को बुधवार शाम बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में गोली मारी गई थी. उन्हें कई गोलियां लगी थीं. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर बिहार सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार को कानून-व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए मामलों को जातीय रंग देने में जुटे हैं. उन्होंने सरकार से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.





Source link