‘समय रैना का शो पूरा स्क्रिप्टेड और फिक्स है’, ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में कलाकार के साथ नाइंसाफी पर भड़के एजाज खान

‘समय रैना का शो पूरा स्क्रिप्टेड और फिक्स है’, ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में कलाकार के साथ नाइंसाफी पर भड़के एजाज खान


Last Updated:

India’s Got Latent Row : समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर कलाकार के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगा है. ‘बिग बॉस’ फेम एजाज खान ने प्रयागराज के कलाकार राजेश मिश्रा का वीडियो शेयर करके शो पर गंभीर आरोप लगाए. एजाज खान ने दावा किया कि राजेश ने शो में 40 मिनट परफॉर्म किया और अवॉर्ड भी जीता, लेकिन उन्हें न तो विनर घोषित किया गया और न ही उनका एपिसोड ऑनएयर हुआ.

ख़बरें फटाफट

Zoom

समय रैना के शो पर एजाज खान का विस्फोटक दावा. (फोटो साभार: Instagram@imajazkhan)

नई दिल्ली: समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ किसी-न-किसी वजह से विवादों में रहा है. अब, एजाज खान ने शो को लेकर विस्फोटक दावें किए हैं. पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान ने प्रयागराज के राजेश मिश्रा का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने समय रैना के शो में परफॉर्म किया और पुरस्कार भी जीता, लेकिन उन्हें न तो दिखाया गया और न ही पूरा अमाउंट मिला.

एजाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘प्रयागराज, यूपी से राजेश कुमार मिश्रा मेरे पास मदद के लिए आए. राजेश का कहना है कि उन्हें समय रैना के शो में करीब 40 मिनट के स्टेज पर परफॉर्म किया. उन्हें इनाम की राशि मिली, लेकिन न उन्हें विनर घोषित किया गया और न ही उनका एपिसोड दिखाया गया.’ एजाज ने आरोप लगाया कि विजेताओं को 1 लाख रुपये मिलते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि राजेश को करीब 35000 रुपये ही दिए गए. अगर एक से ज्यादा विजेता हैं, तो पुरस्कार राशि उनके बीच बांट दी जाती है.

View this post on Instagram





Source link