नितिन नवीन का बड़ा फैसला, सौदान सिंह को मिली बिहार-झारखंड की अहम जिम्मेदारी; भीखू भाई दलसानिया पर भरोसा कायम

नितिन नवीन का बड़ा फैसला, सौदान सिंह को मिली बिहार-झारखंड की अहम जिम्मेदारी; भीखू भाई दलसानिया पर भरोसा कायम


Last Updated:

Bihar News : बीजेपी ने बिहार और झारखंड में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Zoom

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह को बिहार और झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं बिहार में भीखू भाई दलसानिया संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे.

पटना. बिहार और झारखंड में बीजेपी संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह को बिहार और झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी है. संगठन के लिहाज से इसे पार्टी का महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है. सौदान सिंह का केंद्र भुवनेश्वर रहेगा और वह बिहार-झारखंड के साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी संगठन का काम देखेंगे. वहीं बिहार में भीखू भाई दलसानिया संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे.

सौदान सिंह को चार राज्यों की जिम्मेदारी

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह को बिहार और झारखंड के साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र भुवनेश्वर निर्धारित किया गया है. ऐसे में पूर्वी भारत के इन राज्यों में बीजेपी के संगठनात्मक कामकाज में सौदान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. पार्टी की ओर से किए गए इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. सौदान सिंह लंबे समय से बीजेपी के संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहे हैं.

पवन साई को झारखंड की कमान

संगठनात्मक बदलाव के तहत पवन साई को झारखंड का संगठन महामंत्री बनाया गया है. वहीं बिहार में भीखू भाई दलसानिया संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे. यानी बिहार में पार्टी के संगठन की मौजूदा व्यवस्था को बरकरार रखा गया है.

भागलपुर-पूर्णिया-कोसी क्षेत्र की भी जिम्मेदारी

बीजेपी ने बिहार में क्षेत्रीय संगठन को लेकर भी बदलाव किया है. अनंत नारायण मिश्र को भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र का संगठक बनाया गया है. उन्हें इन क्षेत्रों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है. बीजेपी के इस फैसले के बाद बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को लेकर नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं. खास तौर पर सौदान सिंह को चार राज्यों की जिम्मेदारी दिए जाने से पूर्वी भारत में बीजेपी के संगठनात्मक समन्वय में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी.



Source link