जिनपिंग के स्वागत में ट्रंप ने दस्ताने क्यों पहने? गर्मी में भी ठंड वाला ओवरकोट पहना, उठे सवाल- Donald Trump Xi Jinping News

जिनपिंग के स्वागत में ट्रंप ने दस्ताने क्यों पहने? गर्मी में भी ठंड वाला ओवरकोट पहना, उठे सवाल- Donald Trump Xi Jinping News


होमदुनियाअमेरिका

जिनपिंग के स्वागत में ट्रंप ने दस्ताने क्यों पहने? ठंड वाले लुक पर उठा सवाल

Last Updated:

Donald Trump Gloves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत करने पहुंचे तो सबसे ज्यादा ध्यान उनके कपड़ों ने खींचा. ट्रंप इस गर्मी में भी दस्ताने और ओवरकोट पहने हुए थे. इसी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. शी जिनपिंग जहां सामान्य कोट पैंट में थे, तो वहीं ट्रंप को जैसे ठंड लग रही थी. कई तरह की अटकलें सोशल मीडिया पर लग रही हैं.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप के दस्तानों ने खींचा लोगों का ध्यान.

US-China Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत में इस बार ऐसा इंतजाम किया कि पूरी दुनिया की नजर अमेरिका पर टिक गई. गुरुवार को शी जिनपिंग का विमान जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उतरा तो ट्रंप खुद उनका स्वागत करने के लिए एयरबेस पहुंचे. 100 फीट लंबा रेड कार्पेट बिछाया गया, 21 जवानों का गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, दोनों देशों के राष्ट्रगान बजे और आसमान में दो B-1 बॉम्बर भी गरजे. लेकिन इस पूरे भव्य स्वागत के बीच ट्रंप के कपड़ों ने भी खूब ध्यान खींचा. दरअसल, ट्रंप ने जिनपिंग के स्वागत के लिए लंबा सर्दियों वाला कोट और हाथों में दस्ताने पहन रखे थे. एयरबेस पर उस वक्त तापमान करीब 60 डिग्री फॉरेनहाइट यानी लगभग 16-18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बताया गया. लिहाजा सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रंप के पहनावे को लेकर सवाल और मजाक दोनों शुरू कर दिए.

जिनपिंग के लिए एयरबेस पर पहुंचे ट्रंप

शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन जैसे ही विमान से नीचे उतरे, सामने डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप खड़े थे. दोनों दंपतियों ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की. इसके बाद वे लाल कालीन पर आगे बढ़े. जिनपिंग के स्वागत में सिर्फ रेड कार्पेट ही नहीं था. अमेरिकी सेना के अलग-अलग दस्तों ने हिस्सा लिया. सैन्य बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए और तोपों से सलामी दी गई. इसके बाद दो B-1 बॉम्बर विमानों ने ऊपर से फ्लाईपास्ट किया. इस पूरे कार्यक्रम को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि ट्रंप आम तौर पर विदेशी नेताओं का स्वागत व्हाइट हाउस में करते हैं. लेकिन इस बार वह खुद जॉइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे.

दस्तानों ने खींचा लोगों का ध्यान

जिनपिंग की अमेरिका यात्रा में व्यापार, तकनीक और दोनों देशों के रिश्तों पर बातचीत होगी. लेकिन लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रंप का कोट और दस्ताने अलग ही चर्चा का विषय बन गए. कुछ यूजर्स ने लिखा कि जब इतनी ठंड नहीं थी तो ट्रंप ने दस्ताने क्यों पहन रखे थे? कुछ ने इसे उनके हाथों पर दिखने वाले निशानों से जोड़कर भी टिप्पणी की. दरअसल ट्रंप कुछ दवाइयां लेते हैं, जिस कारण उनके हाथ पर कई बार नीले निशान देखने को मिलते हैं. सोशल मीडिया पर कहा गया कि इन्हें छिपाने के लिए ही शायद ट्रंप ने दस्ताने पहने. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि शायद ट्रंप बीमार रहे होंगे, जिस कारण उन्हें ठंड लग रही होगी. हालांकि इन सोशल मीडिया टिप्पणियों को फैक्ट की तरह नहीं देख सकते हैं.

11 साल बाद अमेरिका पहुंचे जिनपिंग

शी जिनपिंग की यह 11 साल बाद पहली राजकीय अमेरिका यात्रा है. उनकी यात्रा तीन दिनों की है और इसमें ट्रंप के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत होनी है. व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ताइवान, ईरान और महत्वपूर्ण खनिज जैसे मुद्दे चर्चा में रहने वाले हैं. दिलचस्प बात यह है कि जिनपिंग के पहुंचने से कुछ ही समय पहले अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर भी एक अहम कदम सामने आया. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बताया कि दोनों देशों ने ट्रेड ट्रूस को दो महीने और बढ़ाने पर सहमति बनाई है. अब यह व्यवस्था 10 नवंबर की जगह 10 जनवरी तक चलने की बात कही गई है.



Source link