जमुई कांड: आरोपियों पर होगा स्पीडी ट्रायल, डीएम बोले- 15-20 दिन में दी जाएगी सजा

जमुई कांड: आरोपियों पर होगा स्पीडी ट्रायल, डीएम बोले- 15-20 दिन में दी जाएगी सजा


Last Updated:

Zoom

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, TMC कैंडिडेट ने वापस लिया नाम

जमुई: बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था. अब जमुई के डीएम नवीन कुमार ने कहा है कि आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की कोशिश होगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए 15 से 20 दिन में कार्रवाई पूरी करने का लक्ष्य है.

डीएम ने बताया कि मामले की जांच के लिए बेहतर अधिकारियों को लगाया गया है. बता दें कि आरोपी नंदन यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था. उसके पैर में गोली लगी है. मेडिकल जांच के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

बता दें कि 19 सितंबर को एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा को कुछ लोगों ने सड़क पर रोक लिया था. दोनों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया. पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link