Last Updated:
गाजीपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर एमबीए और अन्य उच्च शिक्षा तक के युवा अपनी किस्मत आजमाएं.खास बात है कि कुछ इसको लेकर संतुष्ट नजर आए. वहीं कुछ युवा कहते नजर आए कि वह 15 हजार की नौकरी गाजीपुर में करना चाहेंगे लेकिन 25 हजार की नौकरी लखनऊ में नहीं. युवाओं को 36 कंपनियों में दर्जनों पदों पर नौकरी पाने का अवसर था.
गाजीपुरः यदि आप या आपके परिवार का कोई युवा नौकरी की तलाश में है, इस तरह के रोजगार मेले आपके लिए बहुत बड़े अवसर साबित हो सकते हैं. हाल ही में गाजीपुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में लगे रोजगार मेले में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया. आइए जानते हैं कि आम जनता और युवाओं के लिए इसमें क्या-क्या खास है और आपको इसका लाभ कैसे मिल सकता है.
कौन-कौन सी डिग्रियों और योग्यताओं के लिए थे मौके
इस मेले की सबसे अच्छी बात यह थी कि इसमें हर वर्ग और योग्यता के युवाओं के लिए कुछ न कुछ था. सामान्य शिक्षा प्राप्त वालों 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवा, उच्च शिक्षा व प्रोफेशनल कोर्स, B.Sc. एग्रीकल्चर (कृषि), बी कॉम , एमबीए पास छात्र. आईटीआई डिप्लोमा धारक और बीएड टेट पास युवा जो टीचिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं. मेले में 36 से अधिक छोटी-बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सीड (बीज) कंपनियां, प्राइवेट स्कूल और विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स शामिल थीं.
हेल्पर, मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, सुपरवाइजर, ड्राइवर और शिक्षकों के पद. कुछ कंपनियों द्वारा अन्य राज्यों (जैसे गुजरात) में लगभग 15,000 रुपये महीने तक की शुरुआती नौकरियां ऑफर की गईं. वहीं, कई युवाओं ने घर के पास कम वेतन पर भी काम करने को प्राथमिकता दी. एक ही छत के नीचे कई विकल्प-युवाओं को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते. एक ही मैदान में दर्जनों कंपनियां इंटरव्यू और रजिस्ट्रेशन के लिए मौजूद होती हैं. आप सीधे कंपनी के प्रतिनिधियों से मिलकर सैलरी, काम के घंटे और लोकेशन के बारे में आमने-सामने बात कर सकते हैं. समय और पैसों की बचत स्थानीय स्तर पर मेला लगने से दूर-शहर जाने का खर्च और भागदौड़ बच जाती है.
ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस तरह के जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद आसान है. उत्तर प्रदेश के युवाओं को सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (sewayojan.up.gov.in) पर जाना होगा. वहां नया खाता पर क्लिक करके अपनी पूरी जानकारी (योग्यता, मोबाइल नंबर, ईमेल) भरकर अपनी प्रोफाइल बनानी होगी. पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद ‘प्राइवेट जॉब’ या रोजगार मेला के सेक्शन में जाएं. वहां गाजीपुर या अपने जिले में होने वाले मेले का चयन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने या मेले में सीधे रिज्यूमे जमा करने के बाद कंपनियां शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कॉल या वाट्सएप्प के जरिए आगे के इंटरव्यू के लिए बुलाती हैं. अपने साथ कम से कम 2-3 सेट रिज्यूमे रखें. अपनी योग्यता के सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ रखें. पहचान के लिए पैन कार्ड या वोटर आईडी साथ रखें. अपना चालू मोबाइल नंबर दें, ताकि कंपनियों का फोन आने पर तुरंत संपर्क हो सके.