आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, मजेदार अंदाज में बोले- ‘ट्रायल पीरियड खत्म’

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, मजेदार अंदाज में बोले- ‘ट्रायल पीरियड खत्म’


Last Updated:

रणबीर कपूर के कजिन और एक्टर आदर जैन ने और उनकी पत्नी अलेखा आडवाणी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. दोनों ने अपनी शादी के तकरीबन कुछ महीनों बाद अब कानूनी तौर पर भी अपनी शादी को पक्का कर लिया है. दोनों ने शादी के करीब एक साल बाद अपनी मैरिज रजिस्टर कराई है. इस खास मौके की उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है. पोस्ट के साथ मजेदार अंदाज में कैप्शन लिखा, ‘ट्रायल पीरियड: खत्म’.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हो रही पोस्ट

नई दिल्ली. एक्टर आदर जैन और उनकी पत्नी अलेखा आडवाणी की एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से छाई हुई है. रणबीर कपूर के कजिन और एक्टर आदर जैन ने अपनी पत्नी से अब रजिस्टर मैरिज भी कर ली है. दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की है. आदर और अलेखा दोनों ने तकरीबन एक साल पहले शादी रचाई थी. अब जाकर दोनों ने कानूनी तौर पर अपनी शादी को रजिस्टर करा लिया है.

रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन ने जनवरी 2025 में अलेखा आडवाणी संग शादी रचाई थी. दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. शादी में कपूर परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे. दोनों ने 2025 में मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी शादी में शिरकत की थी. अब दोनों की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

आदर और अलेखा ने शेयर की फोटो

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने अपनी मैरिज रजिस्ट्रेशन सेरेमनी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘ट्रायल पीरियड: खत्म. कोई रिटर्न नहीं, कोई एक्सचेंज नहीं और कोई वापस नहीं. उनका ये पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने गणपति बप्पा का शुक्रिया भी अदा किया और कहा कि आखिरकार उन्होंने अपनी शादी को कानूनी तौर पर पूरा कर लिया है.

View this post on Instagram





Source link