Last Updated:
Agra Famous Samosa: आगरा के समोसे ताजमहल की तरह ही मशहूर हैं. पश्चिमपुरी में वेद सिंह हलवाई की दुकान 25 सालों से घर के मसालों और पनीर से बने खास समोसे 12 रुपये में दो चटनी के साथ परोस रही है. इसके लिए उबले आलू में घर के पारंपरिक मसालों के साथ कुछ खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो समोसे के स्वाद को और बढ़ा देते हैं. समोसा कारीगर ने बताया मसालों का सही संतुलन ही समोसे को खास बनाता है. बाहर से कुरकुरी परत और अंदर से मसालेदार आलू की भरावन इसे स्वादिष्ट बनाती है. इसके साथ खट्टी और मीठी चटनी परोसी जाती है.
Agra Famous Samosa: आगरा की पहचान सिर्फ ताजमहल और ऐतिहासिक इमारतों से नहीं, बल्कि यहां के लजीज व्यंजनों से भी होती है. सुबह की शुरुआत जहां गरमागरम बेड़ई-कचौरी से होती है, वहीं दोपहर में कुरकुरे समोसे का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. शहर के अलग-अलग बाजारों और गलियों में समोसे की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है. समोसा बनाने वाले कारीगर बताते हैं कि इसके स्वाद का असली राज अंदर भरी जाने वाली आलू की मसालेदार भरावन में छिपा है.
इसके लिए उबले आलू में घर के पारंपरिक मसालों के साथ कुछ खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो समोसे के स्वाद को और बढ़ा देते हैं. समोसा कारीगर ने बताया मसालों का सही संतुलन ही समोसे को खास बनाता है. बाहर से कुरकुरी परत और अंदर से मसालेदार आलू की भरावन इसे स्वादिष्ट बनाती है. इसके साथ खट्टी और मीठी चटनी परोसी जाती है. कई लोग दोनों चटनियों को मिलाकर समोसे का स्वाद लेते हैं. यही देसी स्वाद आगरा के समोसे को लोगों के बीच खास बनाता है.
घर के मसाले और सीक्रेट मसालो का रहता है मिश्रण
आगरा के पश्चिमपुरी क्षेत्र में पिछले 25 सालों से एक मशहूर दुकान अपने स्वादिष्ट समोसों के लिए पहचान बनाए हुए है. यहां तैयार होने वाले समोसे का स्वाद लोगों को खासा पसंद आता है. समोसा बनाने वाले कारीगर वेद सिंह हलवाई ने बताया कि इसकी खासियत इसकी मसालेदार आलू की भरावन है. इसके लिए आलू में घर पर कूटे गए मसालों के साथ कुछ खास सीक्रेट मसालों का मिश्रण किया जाता है. इसके अलावा भरावन में पनीर भी डाला जाता है, जिससे समोसे का स्वाद और बढ़ जाता है. वेद सिंह हलवाई ने बताया कि समोसा बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार व स्वादिष्ट होता है. उन्होंने कहा कि दुकान के समोसों का स्वाद लेने के लिए आगरा के अलग-अलग इलाकों के अलावा दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं. 25 सालों से लगातार मिल रहा स्वाद ही इस दुकान की पहचान बन चुका है.
महज 12 रूपये में दो स्वादिष्ट चटनी के साथ मिलता है समोसा
आगरा के पश्चिमपुरी क्षेत्र में मशहूर समोसे की दुकान अपने स्वाद और किफायती कीमत के लिए लोगों के बीच खास पहचान बना चुकी है. यहां समोसा बनाने वाले कारीगर वेद सिंह हलवाई ने बताया कि दुकान पर ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी का समोसा उचित कीमत में उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि स्वाद और कीमत का बेहतर तालमेल ही लोगों को यहां खींचकर लाता है. वेद सिंह ने बताया कि यहां महज 12 रुपये में स्पेशल समोसा दो तरह की चटनी के साथ परोसा जाता है. समोसे के साथ मिलने वाली खट्टी और मीठी चटनी इसके स्वाद को और बढ़ा देती है. उन्होंने बताया कि किफायती दाम में स्वादिष्ट और ताजा समोसा मिलने के कारण ग्राहक बार-बार यहां पहुंचते हैं.