नई दिल्ली. शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. 23 सितंबर को सुबह सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी. दूसरी ओर, लिस्टिंग से पहले ही एनएसई के आईपीओ को लेकर बाजार में हाइप बना हुआ है. एक्सपर्ट का यही मानना है कि एनएसई के आईपीओ से निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलेगा. इस बीच हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों ने अपनी लिस्टिंग के 1 घंटे के भीतर ही करीब 20 फीसदी रिटर्न दिया है. जिंदल सुप्रीम के स्टॉक्स में भी आज 30 फीसदी का उछाल दिख रहा है. निवेशकों को एनएसई की लिस्टिंग का इंतजार है. एक और कंपनी ने बाजार में आज शुरुआत की. एसएस रिटेल लिमिटेड ने बुधवार को अपने आईपीओ प्राइस से 50 फीसदी ज्यादा उछाल के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत की.
September 23, 202612:54 IST
IDFC First Bank share: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचे, मोतीलाल ओसवाल ने दी बाय रेटिंग
IDFC First Bank share: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में बुधवार को करीब 2 फीसदी की तेजी आई और ये 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर अपनी रेटिंग को ‘न्यूट्रल’ से अपग्रेड करके ‘बाय’ कर दिया है. साथ ही प्राइस टारगेट को 90 रुपये से बढ़ाकर 105 रुपये कर दिया गया है, जिससे मौजूदा स्तर से 23 फीसदी की अपसाइड का संकेत मिलता है. ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक ने पिछले तीन साल में बैलेंस शीट में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है, जहां एडवांस में 21 फीसदी और डिपॉजिट में 26 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर रही है.
September 23, 202612:28 IST
ऑप्टिमस इंफ्राकॉम share price: ऑप्टिएमस इंफ्राकॉम के शेयर दो दिन में 33% उछले, जानें दो बड़ी वजहें
ऑप्टिमस इंफ्राकॉम share price : ऑप्टिएमस इंफ्राकॉम के शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी जोरदार तेजी बनी रही और दो दिनों में कुल 33 फीसदी की उछाल दर्ज की गई. 13 सितंबर को शेयर 13 फीसदी चढ़े. तेजी की दो मुख्य वजहें बताई जा रही हैं. पहली, कंपनी ने नथिंग इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सीएमएफ प्रोडक्ट्स के लिए पार्टनरशिप की है. दूसरी, कंपनी स्क्रीन प्रोटेक्टर बनाने की अपनी क्षमता बढ़ाने जा रही है. इन दोनों ऐलानों से निवेशकों में उत्साह बढ़ा और शेयर में जमकर खरीदारी देखने को मिली.
September 23, 202612:10 IST
Sensex live Update: सेंसेक्स करीब 400 अंक उछला, निफ्टी 23,450 के पार, ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोरदार तेजी
Sensex live Update: शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 400 अंक उछलकर ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,450 के स्तर से ऊपर निकल गया. बाजार में इस तेजी के पीछे मुख्य रूप से सकारात्मक वैश्विक संकेत जिम्मेदार बताए जा रहे हैं. दुनियाभर के शेयर बाजारों में आई मजबूती और निवेशकों के बीच बढ़े उत्साह ने घरेलू बाजार को भी सहारा दिया.
September 23, 202612:08 IST
बाजार में उतरते ही 19 फीसदी तक चढ़ा हीरो मोटोकॉर्प
हीरो मोटर्स ने बुधवार को बाजार में दमदार एंंट्री की. शुरुआत में तो स्टॉक्स काफी स्लो दिखे लेकिन घंटेभर के भीतर निवेशकों को 20 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है. हीरो मोटर्स के शेयर बीएसई पर 82.1 रुपये पर लिस्ट हुए, जो करीब 2 फीसदी डिस्काउंट दिखा लेकिन जल्द ही यह 19.14 फीसदी बढ़कर 97.81 रुपये के भाव पहुंंच गया.
September 23, 202612:03 IST
Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक शेयरों में तूफानी तेजी, क्या हैं इस बंपर उछाल के मुख्य कारण?
Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में हाल ही में 12 प्रतिशत तक का शानदार इंट्राडे उछाल देखा गया है, और पिछले 6 महीनों में यह स्टॉक करीब 80% की छलांग लगा चुका है. इस जबरदस्त तेजी को मुख्य रूप से कंपनी की इन-हाउस बैटरी तकनीक (LFP सेल) में हुई बड़ी प्रगति, ईवी (EV) सेक्टर में लगातार बढ़ती मांग और मजबूत सेल्स मोमेंटम से सहारा मिला है. इसके साथ ही, हाल ही में नए S1Z स्कूटर सीरीज की लॉन्चिंग और भविष्य में कंपनी के राजस्व तथा मुनाफे (profitability) में मजबूत सुधार की उम्मीदों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, जिसके चलते स्टॉक में लगातार खरीदारी देखी जा रही है.
September 23, 202611:37 IST
एसएस रिटेल लिमिटेड ने डेढ़ गुना कर दिया पैसा
एसएस रिटेल लिमिटेड के शेयरों ने बुधवार को 424 रुपये की लिस्टिंग के साथ बाजार में दमदार शुरुआत की. कंपनी ने अपने निवेशकों को 51 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. बीएसई पर कंपनी के शेयर 639.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो आईपीओ से 50.73 फीसदी अधिक है. एनएसई पर शेयर ने 624 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 47.16 फीसदी अधिक है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,590.34 करोड़ रुपये रहा.
September 23, 202610:56 IST
Jindal Supreme IPO Listing : बाजार में आते ही 31 फीसदी दिया रिटर्न
जिंदल सुप्रीम के शेयर 23 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए और पहले ही दिन इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 31 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिलाया. कंपनी के शेयर आज 121.9 रुपये पर लिस्ट हुए हैं. इससे पहले कंपनी के शेयरों को 181 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था. कंपनी का अपर बैंड प्राइस 91 रुपये था, इस लिहाज से लिस्टिंग पर 31 फीसदी का ग्रोथ मिला है.
September 23, 202610:11 IST
इन बैंकों के स्टॉक्स उछले
आईडीएफसी बैंक के शेयरों में आज सुबह 1.63 फीसदी का उछाल दिख रहा है, जबकि केनरा बैंक में 1.43 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 0.96 फीसदी की तेजी दिख रही है. कोटक महिंद्रा बैंक में भी 0.81 फीसदी का उछाल है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉक्स में 0.64 फीसदी का उछाल दिख रहा है.
September 23, 202609:52 IST
बैंक और मेटल के स्टॉक चमके
शेयर बाजार में आज शुरुआत से ही तेजी दिख रही है. सेंसेक्स सुबह 200 अंकों की उछाल पर खुला और 9.50 बजे तक 220 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. निफ्टी भी 40 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इस दौरान मेटल और बैंकिेग सेक्टर के स्टॉक्स में उछाल दिख रहा है.
September 23, 202609:12 IST
एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग पर नजर
एनएसई का आईपीओ तो लॉन्च हो गया और लोगों ने पैसे भी लगा दिए, लेकिन अब सभी की निगाह शेयरों की लिस्टिंग पर है. एनएसई के शेयर 24 सितंबर को लिस्ट होने वाले हैं, उससे पहले कंपनी का ग्रे मार्केट प्राइस करीब 2.5 फीसदी टूट गया है. हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट का यही मानना है कि ये स्टॉक अपनी लिस्टिंग पर मुनाफा देकर ही जाएंगे.
September 23, 202608:53 IST
100 डॉलर के पास है कच्चा तेल
ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव बुधवार सुबह 98.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव था, जबकि डब्ल्यूटीआई 89.74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. भले ही दोनों क्रूड में गिरावट दिख रही है, लेकिन अब भी इसकी कीमत काफी ज्यादा बनी हुई है.