Sagar Liquor Case: सागर शराब कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी मनीष लोधी का एनकाउंटर

Sagar Liquor Case: सागर शराब कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी मनीष लोधी का एनकाउंटर


Last Updated:

Sagar Liquor Case: सागर शराब कांड में मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जब मामले के मुख्य आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर का एनकाउंटर किया गया है. बताया जा रहा है कि उसके पैर में गोली लगी है. इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके एक साथी आशीष साहू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने गई, तो दोनों तरफ से गोलीबारी की नौबत आ गई थी. अब घायल आरोपियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है.

Zoom

सागर शराब कांड में मुख्य आरोपी एनकाउंटर

Sagar Spurious Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार को भी घेरा था. इस केस में मुख्य आरोपी मनीष लोधी फरार चल रहा था. पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. अब बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई. वह अपने साथी आशीष साहू के साथ भागने की कोशिश कर रहा था और पुलिस के ऊपर उसने फायरिंग भी की.

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनीष के पैर में गोली लग गई है. यह घटना मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड पर हुई है. जैसे ही उसके पैर में गोली लगी. वह जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन वह भागने की फिराक में था. तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को इस दौरान दो देशी कट्टे और 5 खाली कारतूस बरामद हुए हैं.

शराब कांड में अब तक 35 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
अभी तक जहरीली शराब के मामले में 35 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. दूसरी तरफ पुलिस आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा और अन्य वांछित आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है. पुलिस शराब कांड के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी हुई है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इसमें कौन-कौन शामिल था. बताया जा रहा है कि आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है. इससे पहले पुलिस ने आरोपी रवि लखेरा का भी एनकाउंटर किया था.

मुख्यमंत्री ने दिया था फ्री हैंड
इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर में पीड़ित से अस्पताल में मिलने पर कहा था कि उन्होंने अधिकारियों को फ्री हैंड दे दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर संभाग के आला अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया था. दिलीप कुमार को सागर संभाग के आयुक्त (कमिश्नर) बनाया गया था. वहीं IPS अधिकारी इरशाद वली को सागर संभाग का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया था.



Source link