Numerology Career Secrets: जन्म तारीख से जानें कौन सा बिजनेस या नौकरी दिलाएगा बेहिसाब पैसा और शोहरत! क्या लिखा है आपके भाग्य में?

Numerology Career Secrets: जन्म तारीख से जानें कौन सा बिजनेस या नौकरी दिलाएगा बेहिसाब पैसा और शोहरत! क्या लिखा है आपके भाग्य में?


होमफोटोधर्म

बर्थडेट से जानें अपनी छुपी हुई ताकत, किस रोल में मिलेगी आपको सबसे बड़ी कामयाबी

Last Updated:

Birth Date Career Prediction: करियर चुनना सिर्फ ऐसी नौकरी तलाशना नहीं है, जिसे आप कर सकते हैं, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि आपकी प्राकृतिक खूबियां किस तरह के काम के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल हैं. अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से निकाला गया मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और रुचियों से जुड़ी कुछ प्रवृत्तियों के बारे में संकेत देता है. आइए जानते हैं आपके मूलांक के आधार पर कौन-सा करियर सेक्टर आपकी रुचियों और व्यक्तित्व से मेल खा सकता है…

Birth Date Career Prediction: हर व्यक्ति के काम करने का तरीका अलग होता है. कोई नेतृत्व करना पसंद करता है, कोई किसी एक विषय में महारत हासिल करना चाहता है, तो किसी को अपना काम या बिजनेस शुरू करने में ज्यादा संतुष्टि मिलती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से निकाला गया मूलांक आपकी ऐसी ही प्राकृतिक प्रवृत्तियों के बारे में संकेत देता है और इन्ही संकेत के आधार पर आप अपना करियर ऑप्शन चुन सकते हैं. आपका मूलांक यह समझने में मदद कर सकता है कि आप लीडरशिप, विशेषज्ञता, बिजनेस, रणनीति, सलाह या रचनात्मक क्षेत्र में किस तरह की भूमिका पसंद कर सकते हैं. आइए जानते हैं जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं कौन-सा करियर सेक्टर आपकी रुचियों और व्यक्तित्व से मेल खा सकता है, जो आपको सफल बना सके…

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं. मूलांक 1 के जातक अक्सर स्वतंत्र और नियंत्रण में रहना पसंद करते हैं और सूर्य ग्रह के प्रभाव की वजह से वे निर्णय लेने और जिम्मेदारी लेने में सहज होते हैं. इसलिए मूलांक 1 वालों के लिए लीडरशिप, मैनेजमेंट, प्रशासन, एंटरप्रेन्योरशिप, वरिष्ठ पद आदि अच्छे करियर ऑप्शन हो सकते हैं.

किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है इस मूलांक के स्वामी मन व माता के कारक ग्रह चंद्रमा हैं. मूलांक 2 वाले आमतौर पर सहयोग के माध्यम से सबसे अच्छा काम करते हैं. इसलिए मूलांक 2 वाले काउंसलिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, डिप्लोमेसी, डिजाइन, हॉस्पिटैलिटी, पार्टरशिप या सपोर्टिंग रोल में अच्छे हो सकते हैं. इस मूलांक के जातक अक्सर लोगों को पढ़ने और भावनात्मक स्थितियों को समझने में अच्छे होते हैं. इनमें अक्सर एक सामान्य प्रयास को बनाए रखने की क्षमता होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों में का मूलांक 3 होता है और इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह की वजह से मूलांक 3 वालों में शिक्षण, मार्गदर्शन और कम्युनिकेशन के प्रति स्वाभाविक झुकाव होता है. इस मूलांक के जातक अच्छे टीचर, मेंटोर, ट्रेनर, लेखक, मैनेजर या कॉन्सूलटेंट्स सेक्टर में अच्छा परफॉर्म करते हैं. गुरु ग्रह की वजह से मूलांक 3 वाले अक्सर एक ऐसा करियर चाहते हैं जिसमें वे अपना ज्ञान प्रदान कर सकें और ज्ञान से लोगों का जितना कल्याण हो सके, उसे कर सकें.

किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. मूलांक 4 वाले सिस्टम, टेक्नोलॉजी, प्लानिंग या असामान्य विचारों से जुड़े काम के लिए बेहतरीन साबित होते हैं. साथ ही किसी भी सेक्टर में एक्सपर्ट के तौर पर, विश्लेषक, एंटरप्रेन्योर जैसे सेक्टर में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं.

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं. मूलांक 5 वाले अक्सर बुध ग्रह के प्रभाव से एडेप्टेबल, जिज्ञासु और व्यावसायिक रूप से जागरूक होते हैं. मूलांक 5 वालों को हमेशा बिजनेस, मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया-कम्युनिकेशन, ट्रेड और डिजिटल में अच्छा करियर बना पाते हैं. अगर आपका मूलांक 5 हैं तो इन सेक्टर में आप ट्राई कर सकते हैं.

किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और इस मूलांक के स्वामी भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र ग्रह की वजह से आप ब्यूटी, लग्जरी, डिजाइन, हॉस्पिटैलिटी, पब्लिक रिलेशन, एंटरटेनमेंट या कस्टमर सर्विस जैसे सेक्टर में अच्छा करियर बना सकते हैं. मूलांक 6 वाले लोगों के साथ अच्छे होते हैं और प्रेजेंटेशन बहुत अच्छे से करते हैं. वे क्रिएटिविटी को व्यावसायिक समझ के साथ जोड़कर जिंदगी को सफल बनाते हैं.

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. मूलांक 7 वाले व्यक्ति शोर की तुलना में गहराई को अधिक पसंद करते हैं. मूलांक 7 वाले रिसर्च, टेक्नोलॉजी, साइकोलॉजी, ट्रीटमेंट, एनालिसिस और स्पिरिचुअलिटी जैसे सेक्टर में बेहद कारगर साबित होते हैं. इन सेक्टर में ये जीरो से शुरू करते हैं और देखते ही देखते एक अलग मुकाम हासिल कर लेते हैं.

किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस मूलांक के स्वामी न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव हैं. शनिदेव के प्रभाव की वजह से मूलांक 8 के जातक अपनी जिम्मेदारियों को समझकर पूरा करते हैं और उसी के माध्यम से अपनी ताकत विकसित करते हैं. मूलांक 8 वालों के लिए सीरियस मैनेजमेंट, फाइनेंस, लॉ, प्रॉपर्टी, एडमिनिस्ट्रेशन और बड़े ऑर्गनाइजेशन में काम करना बेहतरीन करियर ऑप्शन हैं. मूलांक 8 के जो जातक इन सेक्टर में काम करता है, वह हमेशा सफल होता है.

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं. मंगल ग्रह के प्रभाव की वजह से मूलांक 9 के जातक साहस, पराक्रमी, मेहनती, कंपटीटिव और काफी मोटिवेशनल भी होते हैं. मूलांक 9 वालों के लिए लीडर, रक्षा कर्मी, एथलीट, इंजीनियर, डॉक्टर, ऑपरेटर या एंटरप्रेन्योर हो सकते हैं. उन्हें ऐसे काम की आवश्यकता होती है, जो उन्हें चुनौती दे और ये सेक्टर मूलांक 9 वालों के लिए ही बने हैं.



Source link