Last Updated:
BJP councillor’s house attacked in Mundwa: मूण्डवा में भाजपा पार्षद रमाकांत शर्मा और पार्षद आशा शर्मा के घर पर कथित हमला और पत्थरबाजी का मामला सामने आया है. घर के बाहर अनर्गल बयानबाजी के बाद हुए घटनाक्रम से इलाके में तनाव की स्थिति बनी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, वहीं विरोध में मूण्डवा डिप्टी ऑफिस के बाहर धरना दिया गया. स्थिति को देखते हुए मूण्डवा और कुचेरा सहित अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया.
मूण्डवा में भाजपा पार्षद के घर पर हमला
नागौर. मूण्डवा कस्बे में भाजपा पार्षद के घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. भाजपा पार्षद रमाकांत शर्मा और पार्षद आशा शर्मा के घर को कथित तौर पर असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया. आरोप है कि कुछ लोगों ने घर के बाहर पहुंचकर अनर्गल बयानबाजी की और इसके बाद घर पर पत्थर भी फेंके. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए.
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मूण्डवा पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को देखते हुए कुचेरा सहित अन्य स्थानों से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया. घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई.
डिप्टी ऑफिस के बाहर दिया धरना
हमले की घटना से नाराज लोगों ने मूण्डवा डिप्टी ऑफिस के बाहर धरना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. धरने के चलते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. बताया जा रहा है कि घर पर पत्थर फेंके जाने और बाहर अनर्गल बयानबाजी के बाद विवाद ने तूल पकड़ा. हालांकि, हमले के पीछे की वजह क्या रही और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही, मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है. घटना के बाद मूण्डवा में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर बनी हुई है.