holy river bath | ganga snan vidhi | तीर्थ स्थलों पर स्नान तो करते होंगे, मगर नहीं जानते होंगे सही विधि… यहां जानें पवित्र डुबकी लगाने का तरीका

holy river bath | ganga snan vidhi | तीर्थ स्थलों पर स्नान तो करते होंगे, मगर नहीं जानते होंगे सही विधि… यहां जानें पवित्र डुबकी लगाने का तरीका


होमताजा खबरधर्म

तीर्थ स्थलों पर स्नान तो करते होंगे, आज जान लें पवित्र डुबकी लगाने की सही विधि

Last Updated:

Dharmik Place Ritual of Holy Bathing: पवित्र नदियों में स्नान की सही विधि अक्सर लोगों को पता नहीं होता. दरअसल नदी की पवित्रता बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर शांत मन से स्नान करने पर जोर दिया.

बागेश्वर: उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है, यहां स्थित तीर्थ स्थलों और पवित्र नदियों का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है. गंगा, यमुना, सरयू, गोमती समेत कई नदियों के तट पर श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. धार्मिक मान्यताओं में तीर्थ स्नान को शरीर और मन की शुद्धि से जोड़कर देखा गया है. मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान के साथ तीर्थ स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है, मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है.

क्या आपने कभी सोचा है कि किसी पवित्र नदी में स्नान करने की सही विधि क्या होनी चाहिए? बागेश्वर के विद्वान पंडित कैलाश उपाध्याय बताते हैं कि तीर्थ स्नान केवल नदी में उतरकर शरीर को साफ करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ स्वच्छता, श्रद्धा और धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखना भी जरूरी माना गया है.

तीर्थ का जल श्रद्धा का केंद्र
पंडित कैलाश उपाध्याय के अनुसार, पवित्र नदी में स्नान करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नदी के जल को दूषित न किया जाए. शरीर की गंदगी, साबुन, शैंपू या अन्य ऐसी सामग्री का इस्तेमाल नदी के पानी में नहीं करना चाहिए, जिससे जल की पवित्रता और प्राकृतिक स्वच्छता प्रभावित हो. इसी तरह नदी में कपड़े धोने से भी बचना चाहिए. धार्मिक दृष्टि से तीर्थ का जल श्रद्धा का केंद्र माना जाता है, इसलिए उसकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी है.

उनका कहना है कि संभव हो तो नदी के मुख्य प्रवाह में सीधे स्नान करने के बजाय किसी पात्र में जल लेकर नदी के किनारे निर्धारित या सुरक्षित स्थान पर स्नान किया जा सकता है. इस तरह नदी के जल को अनावश्यक रूप से गंदा होने से बचाया जा सकता है. कई तीर्थ परंपराओं में स्नान से पहले नदी को प्रणाम करने, जल को देवस्वरूप मानकर श्रद्धा व्यक्त करने और मन में संकल्प लेने की परंपरा भी बताई जाती है.

अलग-अलग तीर्थ स्थलों में अलग-अलग विधि
तीर्थ स्नान के दौरान जल्दबाजी के बजाय शांत मन सेहत स्नान करने और नदी के प्रति सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया जाता है. स्नान के बाद नदी किनारे पूजा, ध्यान या प्रार्थना करने की परंपरा भी कई स्थानों पर देखने को मिलती है. हालांकि अलग-अलग तीर्थो और परंपराओं में स्नान की विधि अलग हो सकती है.

धार्मिक मान्यताओं के साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी पवित्र नदियों को स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है. नदी में प्लास्टिक, पूजा सामग्री, साबुन अथवा अन्य कचरा न डालना और निर्धारित स्थान पर ही सामग्री विसर्जित करना चाहिए. इस तरह श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ नदी और पर्यावरण की रक्षा में भी योगदान दे सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link