Donald Trump Warning to Iran: चलेगा एटम बम या हमारी शर्तों पर होगी डील ट्रंप ने वार्ता के बीच छोड़ा शिगूफा- मिट्टी में मिल जाओगे

Donald Trump Warning to Iran: चलेगा एटम बम या हमारी शर्तों पर होगी डील ट्रंप ने वार्ता के बीच छोड़ा शिगूफा- मिट्टी में मिल जाओगे


होमदुनियाअमेरिका

‘चलेगा एटम बम या हमारी शर्तों पर करो डील’, ट्रंप ने वार्ता के बीच छोड़ा शिगूफा

Last Updated:

Donald Trump Warning to Iran: अमेरिका और ईरान के बीच जो तनावपूर्ण माहौल चल रहा है, उसके बीच दोनों देशों ने एक मीटिंग भी की है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि बात बन सकती है. हालांकि इस बीच एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि डील या तो अमेरिका की शर्तों पर होगी.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप. (AP)

Iran-US War Update: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद कड़ी चेतावनी दी है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के कुछ ही घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच न्यूयॉर्क में करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई. संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके सामने ईरान को लेकर दो रास्ते हैं- एक समझौते का और दूसरा सैन्य कार्रवाई का. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो वह इस्लामिक रिपब्लिक का वजूद खत्म करने जैसी कार्रवाई कर सकते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि समझौते की स्थिति में ईरान चाहे तो अपने देश का पुनर्निर्माण कर सकता है इसे दुनिया के सबसे मजबूत देशों में शामिल हो सकता है. हां, इसके साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समझौता न होने पर अमेरिका की ओर से कार्रवाई का विकल्प खुला है. ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत की कोशिशें चल रही हैं. दोनों देशों के बीच तनाव का असर पूरे पश्चिम एशिया की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ रहा है.

अमेरिका-ईरान के बीच बैठक उत्पादक 

उन्होंने बैठक को बहुत अच्छी और उत्पादक बताया, लेकिन साथ ही साफ संकेत दिया कि समझौता नहीं होने की स्थिति में ईरान के खिलाफ बेहद कड़ा कदम उठाया जा सकता है. ट्रंप ने बाद में पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच हुई बैठक सकारात्मक रही. उन्होंने बताया कि बातचीत करीब तीन घंटे चली और दोनों पक्षों के बीच आगे भी चर्चा होने की उम्मीद है. ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच एक और बैठक जल्द होने वाली है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अगली बैठक कब होगी और उसमें कौन-कौन से अधिकारी शामिल होंगे.

नवंबर के चुनावों का भी जिक्र

ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद किसी समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर सकता है. उनके मुताबिक ईरान अमेरिका की राजनीतिक स्थिति पर नजर रख रहा है और चुनाव के नतीजे का इंतजार कर रहा है. हालांकि ट्रंप ने कहा कि चुनावों को बातचीत में बाधा नहीं बनना चाहिए. उन्होंने याद दिलाया कि वह खुद राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं. फिलहाल ट्रंप की कड़ी चेतावनी और उसके बाद हुई तीन घंटे की बातचीत ने यह संकेत दिया है कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखने के साथ-साथ कूटनीतिक रास्ता भी खुला रखना चाहता है. अभी तक किसी समझौते की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच आगे बातचीत की संभावना बनी हुई है.



Source link