स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ BJP की प्रभारी, बिप्लब कुमार देब को मिली MP की कमान

स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ BJP की प्रभारी, बिप्लब कुमार देब को मिली MP की कमान


Last Updated:

बीजेपी ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा राज्य का प्रभारी बनाया है. उनकी गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है और वह साल 2019 में राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव भी हरा चुकी हैं. वहीं बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. वह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

Zoom

स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़-हरियाणा की बीजेपी प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी बदल दिए हैं. राज्यों के नए प्रभारियों का ऐलान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया है. इस दौरान कद्दावर नेता स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. अभी कुछ दिन पहले जब भाजपा की नई टीम का ऐलान हुआ था, जब उन्हें महासचिव नियुक्ति किया गया था. संगठन में उनकी काबिलियत को देखते हुए ही उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

छत्तीसगढ़ के साथ-साथ स्मृति ईरानी को हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है. छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शम्भू को राज्य का सह प्रभारी नियुक्त किया है. स्मृति अपने आक्रामक भाषणों की वजह से जानी जाती हैं. वह साल 2003 में बीजेपी से जुडी थीं. इसके बाद साल 2004 में उन्हें बीजेपी महाराष्ट्र युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया था.

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था लोकसभा चुनाव
वह साल 2010 में BJP की राष्ट्रीय सचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं. फिर गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गईं. जब साल 2014 में बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई. तब उन्हें मंत्री बनाया गया था. फिर उनके राजनीति करियर का सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्होंने राहुल गांधी को 2019 में अमेठी से लोकसभा चुनाव हराया था. तब उनकी जीत काफी चर्चा में रही थी. लेकिन 2024 में वक्त बदल गया और वह अमेठी से राहुल के खिलाफ चुनाव हार गईं.

ऐसा माना जा रहा था कि उनकी उपेक्षा हो रही है, तभी बीजेपी ने उन्हें संगठन में महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी और अब छत्तीसगढ़-हरियाणा का प्रभारी बना दिया है.



Source link