Last Updated:
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घायल वार्ड पार्षद पति अनिल यादव को उदयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो गोली हाथ में लगी है और एक गोली पैर में लगी है. बताया जा रहा है कि एक गोली उनके पेट में भी लगी है.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. यहां पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को अपराधियों ने गोली मार दी है. पार्षद पति अनिल को अपराधियों ने पांच गोली मारी है. बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम रोड में इस घटना को अंजाम दिया गया. घटना चकराम रोड स्थित अपार्टमेंट के नीचे की है जहां गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घायल वार्ड पार्षद पति अनिल यादव को उदयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो गोली हाथ में लगी है और एक गोली पैर में लगी है. बताया जा रहा है कि एक गोली उनके पेट में भी लगी है.
बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस के अलावा एफएसएल (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची है. घटना स्थल पर जांच के लिए घेरे लगाए गए हैं. अनिल यादव मां सुखिया महल अपार्टमेंट में रहते थे. बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. इस ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है. अनिल कुमार यादव की पत्नी ज्ञानवंती देवी वार्ड नंबर 24 की हैं पार्षद हैं जिनके पति को गोली मारी गई है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब पार्षद के पति तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता शासन और प्रशासन से किस तरह से अपनी सुरक्षा की उम्मीद करे.
आपको बता दें कि अनिल यादव खुद पटना के वार्ड नंबर 24 से वार्ड पार्षद रहे हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही जन सुराज के मुखिया और विधायक प्रशांत किशोर अनिल यादव को देखने के लिए बोरिंग रोड स्थित उदयन अस्पताल पहुंचे हैं. अनिल यादव को उदयन अस्पताल से भारी बारिश के बीच मेदांता अस्पताल ले जाया गया है. गोली लगने से उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई है.