Last Updated:
दिल्ली के आगा खान हॉल में विशेष प्रदर्शनी लगी है. यहां बनारस से लाए गए खूबसूरत लहंगे, सूट और साड़ियाँ उपलब्ध हैं. प्रवेश निःशुल्क है. ये लहंगे वजन में हल्के हैं. आप अपनी पसंद और साइज के अनुसार कपड़ा सिलवा सकती हैं.
नई दिल्ली: करवा चौथ और दिवाली का त्योहार बेहद करीब है. ऐसे में अगर आप त्यौहारों के लिए लहंगे, सूट या साड़ियों की खरीदारी करने का प्लान बना रही हैं, तो दिल्ली में एक बेहतरीन प्रदर्शनी शुरू हुई है. दिल्ली के मंडी हाउस के पास स्थित आगा खान हॉल में यह प्रदर्शनी लगाई गई है. यहां पहली बार बनारस से सीधे लाए गए खूबसूरत बनारसी लहंगे, सूट और साड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं.
आगा खान हॉल में लगी इस प्रदर्शनी में आम लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है. यानी आपको यहां जाने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी. बनारस से आए विक्रेता फरहान ने बताया कि वे केवल तीन दिनों के लिए दिल्ली के इस हॉल में यह प्रदर्शनी लगा रहे हैं. लोग सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक यहां आकर खरीदारी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि सारा स्टॉक सीधे बनारस से ही लाया गया है, क्योंकि बनारसी साड़ी और वहां का प्योर सिल्क दुनियाभर में काफी मशहूर है.
लहंगों की खासियत
इन लहंगों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप अनस्टिच (बिना सिला) कपड़ा खरीदकर इसे अपने साइज और पसंद के अनुसार सिलवा सकती हैं. यह पूरा लहंगा 21 कलियों का है. लहंगे के कपड़े के साथ आपको मैचिंग दुपट्टा और ब्लाउज का पीस भी मिलेगा. यहाँ हर बजट के हिसाब से कपड़े मौजूद हैं. इस प्रदर्शनी में ₹2,000 से लेकर ₹20,000 तक की रेंज में सूट, साड़ियां और लहंगे उपलब्ध हैं. यहां रंगों और डिज़ाइनों की कोई कमी नहीं है. आप अपनी पसंद का कोई भी कलर और पैटर्न चुन सकती हैं.
यह प्रदर्शनी खास तौर पर करवा चौथ और दिवाली के त्योहारों को ध्यान में रखकर लगाई गई है. बनारसी लहंगे देखने में बेहद खूबसूरत और लग्जरी लगते हैं. ये पारंपरिक साड़ियों की तुलना में किफायती होते हैं और इनका वजन भी काफी हल्का होता है. वजन में हल्का होने के कारण इन्हें पहनकर पूजा-पाठ करना और कहीं भी आना-जाना बहुत आसान रहता है. आपको भारी-भरकम लहंगे या साड़ी संभालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप इस करवा चौथ पर बजट में रहकर एक एलीट और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आगा खान हॉल की यह प्रदर्शनी आपके लिए एक बेहतरीन मौका है.