इम्तियाज अली की बेटी इदा ने धूमधाम से की सगाई, दिखाई झलक, बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने नॉर्वे में किया था प्रपोज

इम्तियाज अली की बेटी इदा ने धूमधाम से की सगाई, दिखाई झलक, बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने नॉर्वे में किया था प्रपोज


Last Updated:

Imtiaz Ali Daughter:
इम्तियाज अली की बेटी इदा ने सगाई कर ली है. डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बेटी इदा की सगाई की खबर शेयर की. इदा के लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने इस साल जुलाई में नॉर्वे में प्रपोज किया था. दोनों ने जुलाई में सगाई कर ली थी और बीती रात को परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाया.

Zoom

इम्तियाज अली ने दिखाई बेटी की सगाई की झलक.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृण अग्रवाल से सगाई कर ली है. डायरेक्टर ने अपनी बेटी की सगाई की फोटो शेयर कर लोगों संग ये गुड न्यूज शेयर की. उन्होंने फैंस को बेटी इदा की सगाई की झलक दिखाई. इम्तियाज अली की बेटी इदा और कृष ने नॉर्वे में सगाई कर ली थी और कई महीनों बाद अब कपल ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी खुशियां बांटीं.

डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी की सगाई की फोटो शेयर की. तस्वीर में इदा और कृष्ण एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं. इस खास मौके पर इदा ने बेबी पिंक कलर का साड़ी स्टाइल गाउन पहना है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं कृष्ण ब्लैक शेरवानी में नजर आए. दोनों के चेहरे की खुशी तस्वीर में साफ दिखाई दे रही है. तस्वीर साझा करते हुए इम्तियाज ने अपनी बेटी और होने वाले दामाद के लिए फैंस से आशीर्वाद मांगा.

इदा के लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने उन्हें इस साल जुलाई में प्रपोज किया था. इदा ने अपने इंस्टाग्राम पर ड्रीमी प्रपोजल वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में कृष नॉर्वे में सफेद बर्फ से ढकी वादियों के बीच में घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते दिख रहे थे. जुलाई में सगाई करने के बाद यंग कपल ने बीती रात को अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी खुशियां बांटीं.

इम्तियाज अली ने शेयर की फोटो (फोटो साभार इंस्टाग्राम -imtiazaliofficial)

कौन हैं इम्तियाज अली के होने वाले दामाद?

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक स्टोरी के अनुसार इम्तियाज अली के होने वाले दामाद कृष अग्रवाल की उम्र 24 साल है. वो हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं. कृष्ण और इदा अली लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को घूमने-फिरने का भी काफी शौक है और अक्सर साथ ट्रैवल करते हैं. कृष अग्रवाल ने टैवलिंग के दौरान ही इदा को शादी के लिए प्रपोज किया था.

इम्तियाज अली की बेटी ने की फिल्ममेकिंग की पढ़ाई

अब अगर इम्तियाज अली की बेटी इदा की बात करें तो वो डायरेक्टर के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्मों में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं. महज 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘लिफ्ट’ का निर्देशन किया था. इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकिंग की पढ़ाई पूरी करने के लिए यूएस का रुख किया. उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद से इदा लगातार फिल्ममेकिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.



Source link