Who is Charlie Hinze: झाड़ू-पोछा लगाने वाले ने किया अभिषेक शर्मा को आउट, कौन हैं जापान का लेफ्ट आर्म स्पिनर चार्ली

Who is Charlie Hinze: झाड़ू-पोछा लगाने वाले ने किया अभिषेक शर्मा को आउट, कौन हैं जापान का लेफ्ट आर्म स्पिनर चार्ली


होमखेलक्रिकेट

झाड़ू-पोछा लगाने वाले ने किया अभिषेक को आउट, कौन हैं जापानी स्पिनर चार्ली

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम ने जापान के खिलाफ एकमात्र ऐतिहासिक टी20 मैच में जैसे-तैसे 2 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए. अभिषेक, जापान के बाएं हाथ के स्पिनर चार्ली हिन्ज की गेंद पर कैच आउट हुए. ऐसे में आइए जानते हैं कि चार्ली हिन्ज कौन हैं.

Zoom

चार्ली हिन्ज की गेंद पर अभिषेक शर्मा हुए गोल्डन डक

नई दिल्ली: भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा अगर क्रीज पर टिक जाएं, तो गेंदबाजों की शामत आनी तय है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. तूफानी बैटिंग की कोशिश में वह कई बार बिना खाता खोले भी आउट हो जाते हैं, जैसा कि जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में देखने को मिला. अभिषेक जापान के लेफ्ट आर्म स्पिनर चार्ली हिन्ज के खिलाफ एक साधारण शॉट खेलकर गोल्डन डक का शिकार हो गए.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए हों, लेकिन अभिषेक को जापान के जिस गेंदबाज ने आउट किया, उसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है. 17 साल के चार्ली जापान के उभरते हुए क्रिकेटर हैं. उन्होंने महज 15 साल की उम्र में जापान के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब अभिषेक शर्मा का विकेट लेकर वह अपने देश में हीरो बन गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं चार्ली हिन्ज.

कौन हैं जापान के लेफ्ट आर्म स्पिनर चार्ली हिन्ज?

चार्ली हिन्ज जापान के उभरते हुए स्पिन गेंदबाज हैं. वैसे तो जापान में क्रिकेट की शुरुआत हाल के ही कुछ सालों में हुआ है. यही कारण है कि जापान की नेशनल टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट के साथ अपने जीवन-यापन को चलाने के लिए नौकरी भी करते हैं. ऐसा ही कुछ 17 साल के चार्ली की भी कहानी है. 2008 में जन्में चार्ली क्रिकेट के साथ-साथ अपना खर्च चलाने के लिए दुकान में काम करते हैं.

दुकान में झाड़ू-पोछा से लेकर सभी तरह के छोटे-मोटे काम चार्ली को करना पड़ता है. काम से समय निकालकर चार्ली क्रिकेट भी खेलते हैं. चार्ली के करियर की बात करें तो वह जापान के लिए अबतक कुल 39 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं. गेंदबाजी में चार्ली अबतक कुल 49 विकेट लेकर ले चुके हैं. चार्ली का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन पर 6 रन देकर 5 विकेट लेने का है. वहीं उनका इकॉनमी रेट 5.02 का है.

भारत के खिलाफ चार्ली ने लिए 2 विकेट

भारत के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो वह चार्ली जापान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे. चार्ली ने अपनी टीम के लिए सिर्फ 2 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए. चार्ली ने अभिषेक शर्मा के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर को भी आउट किया.



Source link